रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट एसडीएम कार्यालय के बाहर उड़ी स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां पालिका बनी मूक दर्शक।
Laxman Singh Bisht
Thu, Apr 24, 2025
एसडीएम कार्यालय के बाहर लगे रहते हैं कूड़े के ढेर।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां लोहाघाट नगर में किस प्रकार से उड़ाई जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण एसडीएम कार्यालय लोहाघाट के बाहर देखा जा सकता है। लोहाघाट एसडीएम कार्यालय के बाहर पीडब्ल्यूडी को जाने वाली सड़क में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जिस कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी दिक्कतें होती है । कूड़े के के ढेर मे आवारा जानवरों व बंदरों का खतरा बना रहता है। पर पालिका जानकर भी अनजान बनी हुई है जिस कारण लोगों में पालिका व प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी नजर आ रही है। लोगों ने कहा एक और पालिका घर-घर से कूड़ा उठाने का दावा करती है दूसरी ओर सड़कों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ।
अगर कूड़ा घर-घर से उठाया जा रहा है तो लोग यहां पर कूड़ा क्यों फेंक रहे हैं और इन पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है। जबकि यहां पर एसडीएम और तहसीलदार का कार्यालय है फिर भी यहां पर कूड़ा सड़क मे बिखरा रहता है ।लोगों ने बताया पालिका ने यहां पर सिर्फ पांच हजार रुपए जुर्माना व सीसीटीवी कैमरे लगे होने का बोर्ड लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई ना ही कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई गई ।
कहा कूड़ा फेंकने वाले आसपास के ही संभ्रांत लोग हैं जिन्हें सिर्फ अपनी चिंता है नगर की नहीं ।पालिका के द्वारा इन लोगों पर कार्यवाही न कर संरक्षण दिया जा रहा है।लोगों ने डीएम चंपावत ,एसडीएम लोहाघाट व नगर पालिका अध्यक्ष से कूड़ा फेंकने वाले लोगों व पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कूड़े से लोगों का जीना दुभर हो रहा है और लोहाघाट पालिका स्वच्छ लोहाघाट के झूठे दावे कर वाह वाही लूटने का प्रयास कर स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रही है । लोगों ने कहा वार्ड सभासद को भी इस समस्या से कोई लेना देना नहीं है।
लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर पालिका के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया सड़कों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया इस स्थान पर पुराना सीसीटीवी कैमरा बदलकर नया सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है । उन्होंने लोगों से सड़कों में कूड़ा न फेंकने की अपील की है। अब देखना है पालिका लोगों की समस्या का समाधान करती है या सिर्फ मूक दर्शक बनी रहती है।