Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी होंगे निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 27, 2024
लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी होंगे निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा नगर निकाय चुनाव को लेकर आखिर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है तो वही चंपावत से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे ,टनकपुर पालिका के लिए विपिन कुमार वर्मा और बनबसा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए रेखा देवी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है आखिर इस बार भाजपा ने गोविंद वर्मा की जनता के बीच लोकप्रिय छवि को देखते हुए पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है आखिर तक गोविंद वर्मा के नाम पर सस्पेंस बरकरार रहा नगर में सुभाष बगोली के नाम का बाजार गर्म था लेकिन बर्मा अपने टिकट को लेकर आश्वस्त थे वही वर्मा को टिकट मिलने पर उनके समर्थकों ने जोरदार आतिशबाजी की लोगों के द्वारा वर्मा को बधाइयां दी जा रही है मालूम हो गोविंद वर्मा अपने पिछले कार्यकाल में नगर में किए गए विकास कार्यों से जनता में छा गए मालूम हो पिछले बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था मजबूरन उन्हें पार्टी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ा उन्होंने भाजपा के दीपक ओली को हराकर पालिका अध्यक्ष की  सीट पर कब्जा जमाया भाजपा से पालिका अध्यक्ष पद के लिए गोविंद वर्मा के अलावा भूपाल सिंह मेहता, राजू गड़कोटी सुभाष बगोली तथा रेनूगढ़कोटी ने टिकट की दावेदारी की थी लेकिन पार्टी ने जनता के बीच लोकप्रिय बर्मा पर दाव खेलने का निर्णय लिया अब देखना है क्या इस बार भाजपा लोहाघाट पालिका अध्यक्ष पद की सीट पर कब्जा जमा पाती है क्योंकि बर्मा ने ही दो बार भाजपा के विजय रथ को रोका था लेकिन इस बार भाजपा ने बर्मा को टिकट देकर ब्रह्मास्त्र चलाया है लोगों के मुताबिक अब भाजपा की जीत तय मानी जा रही है

जरूरी खबरें