रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी में अतिक्रमण पर चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर 26 अतिक्रमण चिह्नित ।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 13, 2025
अतिक्रमण पर एसडीएम सख़्त
चम्पावत जिले के पाटी बाजार में वन पंचायत की भूमि पर प्रशासन ने 26 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं । यहां लम्बे समय से अतिक्रमणकारी कुंडली मारकर बैठे हुए हैं ।अतिक्रमणकारियों द्वारा पक्के - कच्चे निर्माण किए गए हैं । जानकारी के मुताबिक पाटी में हुए अतिक्रमण मामले में भी प्रशासन कार्यवाही करने के मूड में है ।अगर पाटी कस्बे में अचानक प्रशासन का बुलडोजर चलता है तो हैरानी की बात नहीं होगी क्योंकि यहां प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
उपजिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर का कहना है अतिक्रमणकारियों को बिल्कुल भी रियायत नहीं दी जाएगी बल्कि उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।अतिक्रमण पर एसडीएम नीतू डांगर ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। शुक्रवार को भी लोहाघाट में एक अतिक्रमण ढ़हा दिया गया।