रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
Laxman Singh Bisht
भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला।
छात्र संख्या न होने के चलते 2017 में स्कूल कर दिया गया था बंद।
यूकेडी नेता दरबान रजवार ने मामले में सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

चंपावत जिले के ब्लॉक पाटी की ग्राम सभा भोखड़ा (मंगललेख ) राजकीय जूनियर हाई स्कूल का लाखों रुपए की लागत से बना भवन बदहाल । छात्र ना होने से स्कूल भवन बना गाय भैंसो की गौशाला। स्कूल भवन में बड़ी संख्या में बांधे गए हैं गाय व भैंस ।
(मामले मे यूकेडी नेता दरबान रजवार ने जताई नाराजगी )
यूकेडी के तेज तर्रार नेता दरबार रजबार ने मामले में नाराजगी जताते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया। कहा अगर विद्यालय में छात्र संख्या शून्य हो गई थी तो शिक्षा विभाग के द्वारा छात्र संख्या बढ़ाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। कहा जनता की गाड़ी कमाई से बना भवन आज गौशाला बन चुका है। उन्होंने कहा आदर्श चंपावत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भाजपा व कांग्रेस सरकार की नाकामियों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर विकास कार्य न होने के कारण बड़ी तादात में गांव से पलायन हुआ लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए शहरों की ओर चले गए। उन्होंने इसे पूरी तरह सरकार का फेलियर बताया। उन्होंने कहा अगर सरकार व शिक्षा विभाग ने इस विद्यालय में अच्छे शिक्षक व अच्छी शिक्षा देने की कोशिश की होती तो आज यह विद्यालय गौशाला नहीं बना होता। बल्कि इस विद्यालय में गांव के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे होते। उन्होंने कहा आज जिले में कहीं ऐसे स्कूल है जो बंद हो चुके हैं या बंद होने की कगार में और धामी सरकार सरकारी शिक्षा को बेहतर होने के दावे करती है पर पर्वतीय क्षेत्र में धरातल में हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा गौशाला खोलने के बजाय विद्यालय भवन मे क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग पुस्तकालय ही खोल देता । यूकेडी नेता रजबार ने क्षेत्रीय विधायक अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाएं।
(*स्कूल बंद होने का ग्रामीणों ने बताया कारण*)
मामले में क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा स्कूल में शिक्षकों की कमी व पढ़ाई में लापरवाही के चलते गांव के बच्चों ने इस विद्यालय में पढ़ना छोड़ दिया अब क्षेत्र के बच्चे 5 किलोमीटर दूर जीआईसी रमक पढ़ने जाते हैं बच्चे। विद्यालय 2017 में बंद हो चुका है ।
(*मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का जवाब*)
मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने बताया छात्र संख्या शून्य होने के कारण विद्यालय को 2017 मे बंद करना पड़ा। गांव के छात्र छात्राएं नजदीकी जीआईसी रमक मे अध्ययन के लिए जाते हैं।
फिलहाल स्कूल भवन का गाय भैंसों के तबेले में तब्दील होना काफी गंभीर मामला है। शिक्षा विभाग ने अपनी लाखों रुपए की लागत से बनी संपत्ति का ध्यान रखना चाहिए मामला चर्चाओं में है। जो विद्यालय कभी बच्चों के शोरगुल से गूंजता था आज वहां गाय भैंसो की आवाज़ गूंजती है। इसे सरकारों की नाकामी कहेंगे या कुछ और?
विज्ञापन
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।