Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: लोहाघाट:राजू भैया के समर्थन में आगे आई जनता /विरोधियों को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 6, 2025
राजू भैया के समर्थन में आगे आई जनता लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र पुनेठा( राजू भैया) का चुनाव प्रचार दिन प्रतिदिन तेजी पकड़ता जा रहा है राजू भैया को लोहाघाट नगर की जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है राजू भैया के द्वारा सुबह से ही अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है नगर के प्रत्येक घर में जाकर नगर के विकास के लिए उनके द्वारा बनाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए 23 जनवरी को होने जा रहे मतदान में उनके चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर में मतदान करने की अपील की जा रही है और जनता के द्वारा भी राजू भैया को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया जा रहा है राजू भैया ने बताया उन्हें नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे राजू भैया ने कहा अगर इस बार नगर की जनता के आशीर्वाद से वह पालिका अध्यक्ष बनते हैं तो नगर के विकास के लिए कई कार्य करेंगे जो आज तक किसी के द्वारा नहीं किए हैं अपने जनसंपर्क के दौरान राजू भैया क्षेत्र के बुजुर्गों ,महिलाओं , बीमारो व हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं पूछ रहे हैं तथा उनका आशीर्वाद ले रहे हैं मालूम राजू भैया समाज सेवा के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है उनके चुनाव मैदान में कूदने से मुकाबला काफी रोमांचक हो चुका है

जरूरी खबरें