Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पिथौरागढ़:हिमवीरों ने आदि कैलाश में चलाया स्वच्छता अभियान ड्यूटी के साथ-साथ स्वच्छता का दिया संदेश।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

हिमवीरों ने आदि कैलाश में चलाया स्वच्छता अभियान ड्यूटी के साथ-साथ स्वच्छता का दिया संदेश।पिथौरागढ़ जिले के चीन सीमा से लगे देश के प्रमुख तीर्थ स्थल आदि कैलाश क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में देश की सुरक्षा कर रहे 36 वी वाहिनी आईटीबीपी के हिमबीर अपनी पोस्टो में सजकता से ड्यूटी करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल में स्वच्छता की अलख भी जगा कर आदि कैलाश आने वाले तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। सोमवार को छत्तीस वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर कंपनी कमांडर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हिमबीरों ने आदि कैलाश वह पार्वती सरोवर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण कियातथा इस क्षेत्र में आने वाले तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों से क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। तो वही आदि कैलाश आने वाले पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों ने आईटीबीपी के जवानों की सराहना करते हुए कहा यह जवान विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए सजग है तो वही स्वच्छता के लिए भी लोगों को जागरुक कर रहे है। कहा हिमबीरो के द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों की यहा भरपूर मदद की जा रही है जिसके लिए वह आइटीबीपी के इन बहादुर जवानों को धन्यवाद देते हैं।

जरूरी खबरें