Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

: लोहाघाट:गुरुकुल पब्लिक स्कूल चमदेवल में पुलिस ने पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन।  

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
गुरुकुल पब्लिक स्कूल चमदेवल में पुलिस ने पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन। सोमवार को लोहाघाट ब्लॉक के गुरुकुल पब्लिक स्कूल चमदेवल (गुमदेश) में कोतवाली पंचेश्वर पुलिस के तत्वावधान में 35 वें सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के क्रम में यातायात जागरूकता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक कमल सिंह प्रथोली की अध्यक्षता एवं शिक्षक गंगा सिंह रावत के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पायल धौनी,अंकित प्रथोली,अनीता चंद,जूनियर वर्ग में हिमानी,आयुषी,किंजल,एवं सब जूनियर वर्ग में नैतिक ,आंचल,साहिल प्रथोली ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए।प्रतियोगिता में अव्वल आए विद्यार्थियों को कोतवाली पंचेश्वर के एसओ हेमंत कठेत द्वारा पुरस्कृत किया गया,उनके द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं सड़क सुरक्षा के नियमों को हमेशा पालन करने की बात कही गई। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं अभिवावक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक कमल प्रथोली द्वारा अतिथियों व पुलिस का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान एएसआई हीरा लाल बर्मा मौजूद रहे

जरूरी खबरें