रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर पुलिस की नशा तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी सार्वजनिक स्थानों में शराब पी रहे 15 के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
Sat, Mar 29, 2025
टनकपुर पुलिस की नशा तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी सार्वजनिक स्थानों में शराब पी रहे 15 लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही
एचपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर टनकपुर पुलिस ने कोतवाली प्रभारी चेतन रावत के नेतृत्व में टनकपुर मे सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4750 का जुर्माना वसूला गया। एसपी के निर्देश पर सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत के नेतृत्व मे थाना टनकपुर क्षेत्र के 06 व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर छापेमारी अभियान चलाया । टनकपुर क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों के
विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान के दौरान 15 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए ₹4750 का संयोजन शुल्क वसूला गया। शुक्रवार की रात को थाना टनकपुर के लगभग 70-80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छापेमारी अभियान चलाते हुए टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत नशा तस्करों के घरों में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान टनकपुर के विभिन्न क्षेत्र में नशा तस्करों के घरों में छापेमारी की गई पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।