Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूंगरी फर्त्याल के प्रियांशु सिंह का अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन।

पाटी चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी कांग्रेस, हार का था पूर्वाभास: भाजपा

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: ऋषिकेश :रिजॉर्ट में चल रहे कसीनो में पुलिस ने करी छापामारी कई गिरफ्तार प्रसिद्ध मिर्गी रोग विशेषज्ञ आर के गुप्ता का है रिजॉर्ट

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 23, 2023
ऋषिकेश रिजॉर्ट में चल रहे कसीनो में पुलिस ने करी छापामारी कई गिरफ्तार बीती देर रात प्रसिद्ध मिर्गी रोग चिकित्सक आरके गुप्ता के रिजॉर्ट्स में अवैध रूप से चल रहे कैसिनो में पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैसिनो चिप्स के साथ जुआ खेलते हुए 28 युवकों, 4 क्रू पीयर (गेम सहयोगी) सहित 5 युवतियों को धर दबोच लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उनको किसी से गुप्त सूचना मिली थी कि थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत कोडिया गांव में स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो चलाकर लोगों को जुआ खिलवाया जा रहा है। जिस पर उन्होनें तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी व सीओ श्रीनगर रविन्द्र चमोली के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। जिन्होंने देर रात नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट के बेसमेंट में चल रहे अवैध कसीनो पर छापा मारा जहां अट्ठाइस युवक, चार क्रू पीयर (गेम सहयोगी) रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकड़े गये। साथ ही पांच अन्य महिलाएं भी मौके पर मिली। जहां शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने मौके से 39930 कैसिनो चिप्स, 8 ताश की गड्डियां, 37 मोबाइल फोन, लग्जरी गाडियां व 05 लाख 16 हजार रूपये कैश जफ्त किया। पकड़े गये ज्यादातर लोग उत्तमनगर दिल्ली, बिजनौर तथा हरिद्वार के निवासी हैं जो प्रॉपर्टी डीलर, ठेकेदारी व दुकानदारी का काम करते हैं। जिनके खिलाफ थाना लक्ष्मण झूला में मु0अ0सं0-29, धारा-4 जुआ अधिनियम तथा रिजॉर्ट संचालक आरके गुप्ता एवं प्रबन्ध निदेशक साहिल ग्रोवर के विरुद्ध धारा-3 जुआ अधिनियम तथा 60/ 68 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है। साथ ही सभी जुआरियों के बैक खातों की जानकारी निकाली जा रही है जिसके बाद खातों को सीज करवाने की कार्रवाई की जायेगी। वहीं इनके बीच उत्तराखंड पुलिस का सिपाही विनीत जो थाना ऋषिकेश में आरक्षी पद पर तैनात है के विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही कर रिपोर्ट सम्बन्धित जिले को भेज दी गई है। जुआ खेलते हुए पकड़े गए आरोपियों में विशाल कर्णवाल पुत्र सत्यप्रकाश कर्णवाल निवासी हरिद्वार, ललित चौहान पुत्र विक्रम सिंह निवास बादराबाद हरिद्वार, राम कुमार चौहान पुत्र स्व0 हरीशचन्द्र निवासी बादराबाद हरिद्वार, ओमप्रकाश पुत्र केसी शर्मा निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार, विनीत कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी हरिद्वार, काला पुत्र रामसिह निवासी हरिद्वार तथा धनीराम शर्मा पुत्र स्व0 प्रहलाद शर्मा निवासी ओ-64, दिल्ली, मंजीत कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी 53/7 मुण्डिका दिल्ली, प्रमोद गोयल पुत्र ओपी गोयल निवासी आर- 103 उत्तम नगर दिल्ली, कपिल मेहता पुत्र ईश्वर दास मेहता निवासी टी-123, शुक्र बाजार उत्तम नगर दिल्ली, दिनेश कुमार गोयल पुत्र स्व0 सुन्दर लाल गोयल निवासी ए-126 संजय इन्कलेव, उत्तम नगर दिल्ली, गुरूमीत कौर पत्नी बलविन्द्र सिंह निवासी बी-36 चन्द्र विहार दिल्ली, प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी 122 सुलतानपुरी दिल्ली, रतन जोत पुत्र स्व0 श्री अशोक कुमार निवासी कृष्ण विहार दिल्ली, धर्मेन्द्र पुत्र स्व0 जगपाल सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली, सरबजीत पुत्र रंजीत सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली, प्रवीन मित्तल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी द्वारिका दिल्ली, प्रीतम सिंह पुत्र रामपाल सिंह उत्तम नगर दिल्ली, अशोक पुत्र वीरभान निवासी उत्तम नगर दिल्ली, मोहित सिंघल पुत्र देवी दयाल सिंघल दिल्ली, राजेश पुत्र जनग राज निवासी दिल्ली, कृष्ण दय्या पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मुण्डिका दिल्ली, हरबजन पुत्र जगत सिंह निवासी पंजाबी कॉलोनी धामपुर, अमित पुत्र भगवत सिंह निवासी पुराना धाम हुसैन, धामदा, आदित्य कुमार पुत्र विजय पाल निवासी धामपुर बिजनौर, अमर सिंह पुत्र हरिसिद्ध निवासी हलदौर बिजनौर, नादिम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी धामपुर, दिलबर रावत पुत्र श्री अमर सिंह रावत निवासी ग्राम बूखंडी, पौड़ी गढ़वाल वहीं क्रू पीयर (गेम सहयोगी) भावना पण्डे पुत्री बलराम निवासी हरिनगर दिल्ली, इन्द्रा पुत्री शानू निवासी जनकपुरी दिल्ली, रमीता श्रेष्टा पुत्री रजित निवासी फतेहनगर, चीजा खोड़गा पुत्री दलबहादुर खोड़गा निवासी वेरीवाला दिल्ली को हिरासत में लिया गया है। साथ ही रिजॉर्ट स्वामी आरके गुप्ता, रिजॉर्ट के मैनेजर शाहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर तनुज गुप्ता, तथा विशाल सिंह पुत्र बृजपाल सिंह भगवती गार्डन नई दिल्ली को वांछित आरोपी बनाया है। मालूम हो यह रिजॉर्ट उसी जगह स्थित है जहां अंकिता भंडारी हत्याकांड हुआ था इस जगह में बने हुए रिजॉर्ट में कई अवैध गतिविधियों का संचालन होता है

जरूरी खबरें