Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत में पांच परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा। 1549 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामि

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 2, 2025

चंपावत में पांच परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा।

1549 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल।

पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व सकुशल किया जाएगा संपन्न: एसपी चंपावत

आयोग द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी लिखित भर्ती परीक्षा को कल रविवार 3 अगस्त को चंपावत के पांच परीक्षा केंद्रों में संपन्न कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को कल चंपावत में पांच परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 तक बजे तक सकुशल संपन्न किया जाएगा। भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल परीक्षा केंद्रों में लगाया जाएगा। एसपी चंपावत ने बताया परीक्षा केंद्र में मोबाइल, डिजिटल वॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी। कहा सभी प्रतिभागी समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। एसपी चंपावत ने बताया सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरो से लैस किए गए हैं। नोडल अधिकारी के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया इस बार 1549 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। एसपी चंपावत ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं दीं है।

जरूरी खबरें