Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लोहाघाट:हाई वोल्टेज आने से एसबीआई के एटीएम में लगी आग समय रहते फायर टीम ने पाया काबू।

बाराकोट मे हंगामे दार रही क्षेत्र पंचायत बैठक छाए रहे सड़क ,बिजली ,पानी के मुद्दे।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: खटीमा में ज्वेलर्स की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 6, 2023
खटीमा में ज्वेलर्स की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा बीते दिन मंगलवार देर शाम को खटीमा विकासखंड के दयूरी ग्राम में आराधना ज्वेलर्स के स्वामी नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी के ऊपर कुछ अज्ञात नकाबपोशों द्वारा उनकी दुकान पर ही गोलीबारी कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और नकाबपोश हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रमेश रस्तोगी को उपचार के लिए खटीमा नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें बरेली भोजीपुरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां जाते समय रास्ते में ही घायल रमेश रस्तोगी की मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली खटीमा में तत्काल ही मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई। बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने मीडिया को बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए हमारे द्वारा कुल 8 टीमों का गठन किया गया सभी ने पूरी क्षमता से कार्य करते हुए सर्वेलेंस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के जरिए केवल 8 घंटे के अंदर ही घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस आदि को भी बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि घटना को अंजाम देने के लिए तीन आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर आए जिनमें से दो ने उतरकर रमेश रस्तोगी की दुकान में जा उनके ऊपर फायरिंग की और दोबारा मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सूखा निवासी ग्राम फुलैया थाना खटीमा, विक्रमजीत सिंह निवासी ग्राम फुलैया थाना खटीमा एवं लखविंदर सिंह निवासी ग्राम दयूरी थाना खटीमा ने पूछताछ में बताया कि मृतक रमेश रस्तोगी से उनका पुराना कुछ पैसों का हिसाब किताब था। जिसको लेकर हाल ही में सुरेंद्र सिंह उर्फ सूखा की रमेश रस्तोगी से कहा सुनी भी हुई थी। जिसके चलते अभियुक्तों ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया और मृतक रमेश जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी। अभियुक्तों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 497 / 2023 धारा 302 बढ़ोतरी धारा 34 /120 B एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया जाता है।

जरूरी खबरें