Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गुमशुदाओं की बरामदगी एवं अज्ञात शवो की शिनाख्त के एसपी ने दिए निर्देश

लोहाघाट:गुलदार के हमले मे गंभीर घायल गौ वंश की जान बचाने पहुंची 1962।

देहरादून:उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय व समस्त थानों को बम से उड़ाने की धमकी

चंपावत:मानसून में अधिकारी व कर्मचारी नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय डीएम ने आदेश किए जारी

चंपावत:पाटी में जल संकट और विकास पर सेतु आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजशेखर जोशी ने जताई चिंता

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: बाराकोट :नदेड़ा( बरदाख़ान) निवासी प्रयाग का रैबीज से दिल्ली में हुआ निधन क्षेत्र में शोक की लहर 

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 30, 2024
नदेड़ा( बरदाख़ान) निवासी प्रयाग का रैबीज से दिल्ली में हुआ निधन क्षेत्र में शोक की लहर बाराकोट ब्लॉक के प्रयाग दत्त जोशी(41)पुत्र श्री गिरीश चंद्र जोशी, निवासी ग्राम नदेड़ा,बरदाखान हाल निवास, फरीदाबाद (दिल्ली) का दिनांक 29 मार्च 2024 को रेबीज से आकस्मिक निधन हो गया है। लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया प्रयाग को 26 फरवरी 2024 को कुत्ते ने काट लिया था, उन्हें एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे थे। होली तक प्रयाग पूर्ण रूप से स्वस्थ थे, उन्होंने बदरपुर दिल्ली में आयोजित होने वाली पहाड़ी खड़ी होली में पूरे उमंग के साथ प्रतिभाग किया था। होली के बाद उनकी तबीयत कुछ खराब होने लगी जोशी ने बताया तब उनका उपचार कर रहे एम्स, दिल्ली के चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि अब रेबीज के लक्षण इनमें पूर्ण रूप से देखे जाने लगे हैं, इसलिए अब 72 घंटे बाद उनकी मृत्यु निश्चित है। तदोपरांत उन्हें मुखर्जी नगर में रेबीज वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया। जहां उनकी 29 मार्च रात्री में लगभग 11:30 बजे उनका निधन हो गया। प्रयाग दिल्ली में फार्मेसिटिकल कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक (रिजनल मैनेजर)के रूप में कार्य करते थे। प्रयाग बाराकोट क्षेत्र से उपचार के लिए दिल्ली जाने वाले लोगो का बहुत बड़ा सहारा हुआ करते थे । उनका अंतिम संस्कार दिनांक 30 मार्च 2024 को निगमबोध घाट, दिल्ली में किया जाएगा। प्रयाग की मौत से पूरे वरदाखान क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है वही लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी सहित समस्त सदस्यों ने प्रयाग के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मां भगवती से प्रार्थना की है कि वह पवित्र आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की सामर्थ प्रदान करें

जरूरी खबरें