Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:हवन यज्ञ व भंडारे के साथ कुमाऊनी भाषा मे चल रही राम कथा का समापन।सैकड़ो लोगों ने भंडारे में प्रसाद किया

लोहाघाट से दिल्ली-देहरादून रूट पर किराया निर्धारित करने की उठी मांग, विवाद के बाद परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

पिथौरागढ़:दारमा घाटी में दर्दनाक हादसा स्कॉर्पियो पर गिरी चट्टान दो की मौत चार घायल।

चंपावत:यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

लोहाघाट टैक्सी संचालन विवाद मामले में डीएम ने दिए सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:लोकसभा चुनाव से पहले एसपी चंपावत सहित 7 जनपदों के कप्तान बदलने की तैयारी: सूत्र

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 22, 2023
  लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस महकमे में IPS अधिकरियों के तबादले की आहट ने आज कल चर्चाओं का बाजार गर्म कर रखा है। अहम कुर्सियों पर बैठे प्रभावशाली व्यक्तियों की माने तो वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार को रिटायरमेंट से पहले अंतिम गश्ती बनाने का मौका मिलेगा, उक्त तबादला सूची मुख्यमंत्री की मुहर के बाद व 30 नवम्बर से पूर्व आने की उम्मीद है।सूत्रों के अनुसार  तबादला सूची में सबसे पहले चंपावत व पिथौरागढ़ जनपद है जहांएसपी चंपावत देवेंद्र पींचा का 2 साल 3 महीने व पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह का 2 साल 2 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वंही टिहरी में नवनीत भुल्लर को 2 वर्ष तो उधम सिंह नगर में मंजूनाथ टी.सी को 1 साल 8 महीने जनपद में तैनाती पाए हुए पूरे हो चुके हैं। तबादला सूची में उत्तरकाशी व अल्मोड़ा जनपदों के कप्तान बदलने की भी संभावना है। बता दें कि उत्तरकाशी में अर्पण यदुवंशी को भी डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। चर्चा यह भी है कि इन खाली हो रहे जनपदों में मौजूदा कप्तानों में से एक से दो को अच्छी पोस्टिंग तो अन्य को साइड पोस्टिंग देने की तैयारी की जा रही है। इन सब नामों से उलट 2 और जनपदों की कमान बदलने की भी सुगबुगाहट है, इन अधिकारियों को दी जा सकती है खाली हो रहे जनपदों की कमान –बात करें हाल ही में IPS पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों कि तो कमलेश उपाध्याय व ममता बोहरा को छोटे व अहम जनपद की कमान मिल सकती है। अभी तक जनपद के चार्ज से वंचित रह गए 2018 व 2019 बैच के डायरेक्ट IPS अजय गणपति कुम्भार, सर्वेश पंवार व चंद्र शेखर घोड़के को भी इस तबादला सूची में जगह मिल सकती है। वंही लम्बे समय से साइड पोस्टिंग पर कार्यरत इन पुलिस अधिकारियों को भी धामी सरकार अहम जनपदों की कमान देकर इनकी सेवाओं का उयोग और अच्छे ढंग से लेने की तैयारी में है। जिनमें तृप्ति भट्ट, आयुष अग्रवाल, मणिकांत मिश्रा व धीरेंद्र गुंजियाल शामिल है। यह आकलन सिर्फ चर्चाओं व आगामी लोक सभा चुनाव के मध्यनजर किया जा रहा है लेकिन अंतिम निर्णय तो मुख्यमंत्री को लेना है। अब किसकी खुलती है किस्मत और कौन कौन अधिकारी इस बार आएंगे CM की गुड़ बुक्स में यह तबादला सूची जारी होने के बाद ही देखने को मिलेगा।

जरूरी खबरें