: लोहाघाट नगर के विकास के लिए राजू भैया कूदे चुनावी रण में निर्दलीय पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Laxman Singh Bisht
Wed, Dec 25, 2024
राजू भैया कूदे चुनावी रण में निर्दलीय पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का किया ऐलान
लोहाघाट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया ने बुधवार को लोहाघाट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नगर पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है राजू भैया ने कहा वे लंबे समय से लगातार जनता के बीच जाकर अपनी बात रख रहे हैं साथ ही जनता से चर्चा कर नगर की समस्याओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं उन्होंने कहा नगर में कई पालिकाध्यक्ष आए लेकिन मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई है आज भी जनता बिल देने के बाबजूद दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं राजू भैया ने कहा चर्चा के दौरान नगर की जनता ने उन्हें नगर की कई समस्याओं से अवगत कराया इन समस्याओं को वह भी काफी लंबे समय से देख रहे हैं उन्होंने बताया वह पिछले साथ7/ 8 वर्षों से नगर क्षेत्र में निवास कर रहे हैं तथा जनता व नगर की समस्याओं से भली-भांति अवगत है उन्होंने कहा उनके मुख्य मुद्दे नगर वासियों को सर्वप्रथम स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, उप जिला चिकित्सालय जो केवल रेफर केंद्र बनकर रह चुका है उसमें डॉक्टर एवं सुविधाओं की लड़ाई लड़ना तथा रिश्वेश्वर मंदिर से शमशान घाट स्थल तक नदी की सफाई एवं सौंदर्यकरण करना तथा नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करना इसके अलावा जनता की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक व संवेदनशील जगहो में सीसीटीवी कैमरे लगवाने ,नगर के पुस्तकालय में युवाओं को सिविल सर्विसेज की तैयारी हेतु उचित आवश्यक पुस्तकों की व्यवस्था करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा राजू भैया ने कहा वह काफी लंबे समय से लोहाघाट नगर के बाजार का व्यवसाय जो लगातार कम होता जा रहा है उसके लिए लोहाघाट नगर के आसपास के क्षेत्र की मंडी बनाकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे साथ ही उनका कहना है नगर के युवा वर्ग,महिलाओं एवं पुरुषों के लिए रोजगार के संसाधनों एवं अवसरों पर विशेष कार्य करेंगे वे लगातार जनता के संपर्क में रहने के कारण वह क्षेत्र की समस्याओं को भली बात जानते हैं साथ ही उन्होंने कहा अगर इस बार लोहाघाट नगर की देवतुल्य जनता उन्हें अपना आशीर्वाद और प्यार देती है तो इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे इसके लिए उन्होंने रणनीति तैयार की है उन्हें पूरा विश्वास है इस बार नगर की जनता अपना आशीर्वाद उन्हें देने जा रही है मालूम हो राजू भैया पिछले कई वर्षों से जन समस्याओं को विभिन्न माध्यमों से उठाते आ रहे हैं जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय है राजू भैया के मुकाबले में आने से चुनाव दिलचस्प नजर आ रहा है