रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में रामलीला मंच निर्माण निगरानी समिति का गठन।मुख्यमंत्री धामी को दिया गया धन्यवाद
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 15, 2025
मुख्यमंत्री धामी को दिया गया धन्यवाद
लोहाघाट में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लगभग एक करोड रुपए की लागत से रामलीला मंच निर्माण कार्य चल रहा है। राम लीला मंच निर्माण को लेकर श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता तथा महासचिव मुकेश शाह के संचालन मे एक बैठक आयोजित की गई ।बैठक में रामलीला मंच निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियो व सदस्यों की सहमति से भव्य रामलीला मंच निर्माण हेतु निर्माण निगरानी समिति का गठन किया गया। निर्माण निगरानी समिति में व्यापार संघ ,सामाजिक संगठनों के लोगों को समिति में रखा गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष मेहता ने बताया निर्माण समिति निर्माण कार्य में गुणवत्ता ,निगरानी एवं भव्य मंच निर्माण हेतु समय-समय पर कार्यदाई संस्था एवं निर्माणकर्ता ठेकेदारों को सुझाव एवं निर्देशित करते रहेगी। कहा एक भव्य मंच का निर्माण करवाया जाएगा। बैठक में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,भूपाल सिंह मेहता, प्रहलाद सिंह मेहता ,एडवोकेट नवीन मुरारी ,प्रकाश चंद्र राय ,प्रकाश चंद्र पुनेठा ,डीडी पांडे ,गणेश दत्त खर्कवाल, प्रेमलाल शाह, विपिन वर्मा ,सुभाष बगोली ,निर्मल महरा ,राजू गढ़कोटी, राजेंद्र राय, नरेश चंद्र राय ,चंद्रशेखर कलोनी, सुरेश सिंह फर्त्याल, मदन सिंह मेहता ,गिरीश कुवर, मनीष जुकरिया, गोविंद बोहरा, जगदीश लाल शाह ,लोकेश पांडे, गिरधर अधिकारी ,भैरव दत्त राय, शैलेंद्र राय ,ब्रजेश महरा, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा, रेखा पुजारी, सरोज पुनेठा सहित कई लोग मौजूद रहे।