Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट के गल्ला गांव में 40 साल के बाद होगी रामलीला ग्रामीण जोर शोर से जुटे तैयारी में।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 4, 2026

गल्ला गांव में 40 साल के बाद होगी रामलीला ग्रामीण जोर शोर से जुटे तैयारी में। पुराने समय के मिले वस्त्र।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव में इस वर्ष लगभग 40 वर्ष के बाद रामलीला का मंचन किया जाएगा। बरसों बाद होने जा रहे रामलीला मंचन को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। रामलीला को भव्य रूप देने व शानदार मंचन के लिए गल्ला गाव, नुमाना, तड़ाग, सुई, झीरकुनी, छुलापे, बेडाओड़, अतखंडी और दोबाभागू गांवों के ग्रामीण जुट गए है। क्योंकि यह इन गांव की एकमात्र रामलीला है जो किसी कारणवश 40 वर्ष पूर्व बंद हो गई थी ।पर ग्रामीणों ने एक बार फिर हिम्मत कर इस वर्ष से राम-लीला मंचन का निर्णय लिया हैजिसके लिए नोमाना ग्राम प्रधान संजय जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है। रामलीला मंचन को लेकर आज ग्रामीणों के द्वारा विचार विमर्श किया गया। रामलीला कमेटी संरक्षक शंकर बोरा ने बताया आज एक पुराने घर से रामलीला के पुराने समय के वस्त्र, हथियार और सामग्री प्राप्त हुई है ।जो इस बात का प्रमाण है कि पूर्व में इन सभी गांवों का इस रामलीला में सक्रिय और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कहा यह रामलीला हमारे पूर्वजों की आस्था, एकता और परंपरा का जीवंत प्रतीक रही है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोकर रखें और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी गरिमा और गौरव को पहुँचाएं। उन्होंने बताया सन 1976 में गल्ला गांव में रामलीला की शुरुआत की गई थी पर बाद मे किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा रामलीला को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह नजर आ रहा है ग्रामीण रामलीला मंचन के लिए बढ़ चढ़कर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य हयात सिंह तड़ागी, गोपाल सिंह बोहरा अध्यापक, प्रधान नोमाना संजय जोशी, शंकर सिंह बोहरा, भगवान सिंह बोहरा, अमर सिंह बोहरा, भूपाल सिंह, झिरकोनी प्रधान नवीन जोशी, जीवन सिंह प्रधान गल्ला गांव, दीपक सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य गल्ला गांव, श्याम दत्त जोशी,

भवान जोशी, राजेंद्र चतुर्वेदी ,मंटू ओली, अमित जोशी, टीका सिंह बोरा, हयात सिंह बोरा,खीम सिंह बोरा, प्रकाश बोरा, गोविंद राम विश्वकर्मा, भूपाल सिंह तड़ागी, ललित प्रसाद पूर्व प्रधान, भवान सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत कमल बोरा, त्रिलोक बोरा ,नवीन सिंह तड़ागी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें