रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रामनगर:एंबुलेंस ना मिलने से ई रिक्शा से लाया गया युवक का शव। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल।
Laxman Singh Bisht
Thu, May 22, 2025
एंबुलेंस ना मिलने से ई रिक्शा से लाया गया युवक का शव। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल।मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर।
नैनीताल जिले के रामनगर संयुक्त चिकित्सालय से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई हैं ।यहां 32 वर्षीय संदीप रावत का शव अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक ई-रिक्शा में ले जाया गया । इस दृश्य ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता और अव्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं ।बीते दिन वीरुखाल क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुये दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संदीप रावत को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल लाया गया ।
इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाने की बारी आई तब एंबुलेंस के अभाव में संदीप के शव को ई-रिक्शा में लादकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया । स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दृश्य बेहद दर्दनाक और शर्मनाक करने वाला था ।एक ओर सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं होना गंभीर लापरवाही को उजागर करता है ।