Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: चंपावत:चरस तस्करों पर रीठा साहिब पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्यवाही 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 11, 2025
चरस तस्करों पर रीठा साहिब पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्यवाही एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं एसपी अजय के निर्देश पर थाना रीठा साहिब क्षेत्र में कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष थाना रीठासाहिब के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र अंतर्गत मोटर साइकिल टैक्सी वाहन संख्या UK04TB-4226 अपाचे मे अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी H. NO- 624 निन्दाना, थाना महम, जिला रोहतक, हरियाणा के कब्जे से 11.200 किलोग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था । घटना में सम्मिलित 03 अन्य अभियुक्त फरार चल रहे थे,जिनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थलों पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही थी जिसके फलस्वरुफ दिनांक 6.01.2025 को फरार अभियुक्त गणों में से 01 शातिर अभियुक्त जगबीर हरियाणा राज्य थाना जुलाना क्षेत्रांतर्गत से गिरफ्तार किया गया एवं दिनांक 8.01. 2025 को दूसरा फरार अभियुक्त परमजीत राठी रुद्रपुर थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। घटना में सम्मिलित 01 अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। आज शनिवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चरस तस्करी में शामिल औरा कार को हरियाणा राज्य के निन्दाना से बरामद कर कब्जे में लेकर थाना दाखिल किया गया। तथा थाने में चरस तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट (उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट,उ0नि0 तेज कुमार , अ0उ0नि0 भुवन चंद्र पाण्डेय,हे0का0 हरीश नाथ,.हे0का0 राजेंद्र प्रसाद ,का0 मनोज कुमार,का0109 शाकिर अली,का0वीर सिंह आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें