Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : ऋषिकेश:सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती सीएम धामी ने जाना हाल

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती सीएम धामी ने जाना हाल

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई ।सांस लेने में दिक्कत के बाद महाराज को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स,ऋषिकेश में भर्ती कराया गया।अस्पताल मे डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सतपाल महाराज का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी ली।एम्स चिकित्स्कों की ओर से सतपाल महाराज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक जांचें भी की जा रही हैं।

जरूरी खबरें