रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रीठा साहिब : शिल्पकार सुधारीकरण सभा के संरक्षक कृष्ण राम के निधन पर शोकसभा आयोजित
Laxman Singh Bisht
Fri, May 16, 2025
रीठा साहिब क्षेत्र के शिल्पकार सुधारीकरण सभा के संरक्षक कृष्ण राम के निधन पर शोकसभा आयोजित
चंपावत जिले की ग्राम पंचायत परेवा रीठा साहिब में पत्रकार हयात राम के पिता शिल्पकार सुधारीकरण सभा के संरक्षक कृष्ण राम के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाऊं केसरी खुशीराम शिल्पकार सुधारीकरण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित पनीराम की अध्यक्षता में स्व कृष्ण राम को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में शिल्पकार सुधारीकरण सभा के समस्त पदाधिकारी, समाज सेवी व गणमान्य महिलाओं ने भाग लिया ।कहा स्वर्गीय कृष्ण राम ने अपने सरल स्वभाव के चलते सब के दुख सुख में सहयोग देकर जीवन भर समाज के लिए कार्य किया ।कहा जीवन भर रीठासाहिब गुरुद्वारा में एक सेवक के रूप में कार्य कर मानव सेवा कर सबको अपना सहयोग दिया ।उन्होंने कहा समाज सेवा के लिए वह तन मन धन से सहयोग करते थे। कहा स्व कृष्ण राम के निधन से जो समाज को क्षति पहुंची है उसे पूरा नहीं किया जा सकता है ।सभा में सभी ने उनकी आत्मा के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना तथा दो मिनट का मौन रखा।