रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुड़की:रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, 6 घायल
Laxman Singh Bisht
रफ्तार का कहर भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, 6 घायल

रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच कांवड़ पटरी रोड पर शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कांवड़ पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसी दौरान पीछे से आ रही अन्य बाइकें भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से जा टकराईं। देखते ही देखते चार बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर जा गिरीं जबकि कई युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह घायलों का उपचार शुरू किया गया है जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवकों की पहचान अयान पुत्र शहज़ाद उम्र 18 वर्ष निवासी बिझोली,राजू पुत्र कदम सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी रहमतपुर और राजीव पुत्र मोल्हड़ सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी रहमतपुर के रूप में हुई हैं जबकि आदित्य चंद्रा पुत्र सुरेन्द्र चंद्रा उम्र 24 वर्ष निवासी खंजरपुर गंभीर रूप से घायल हैं जिसे ऐम्स रेफर किया गया हैं। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर