Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

सूचना

: रुद्रप्रयाग :उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज हुआ धराशाई पानी में गए करोड़ों रुपए लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 18, 2024
उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज हुआ धराशाई पानी में गए करोड़ों रुपए लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारकोटा के पास निर्माणाधीन उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज धराशाही हो गया है । गनीमत रही कि जिस तरफ इस पुल का स्ट्रक्चर गिरा वहां आज कोई मजदूर कार्य नहीं कर रहा था अन्यथा जान माल का बड़ा नुकसान होता। पूर्व में भी जब इस पुल का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था तो बुनियाद पर सरिया का एक बड़ा जाल गिर गया था जिसमें चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी जबकि सात मजदूर घायल हो गए थे। बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और उसकी कार्यदायीं संस्था आरसीसी ने सबक नहीं लिया। परिणाम स्वरूप फिर से इस हादसे की पुनरावृति हो गई। स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों इसे भ्रष्टाचार का स्मारक बता रहे हैं और कहा कि जनता की करोड़ों रुपए जिस तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ रहे हैं इस पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी बैठाकर कार्यवाही की जानी चाहिए। वही एनएच के अधिशासी अभियंता जांच की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ने हुए नजर आ रहे हैं

जरूरी खबरें