Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट:जीआईसी खेल मैदान में भवन निर्माण सामग्री उतारने पर खेल प्रेमियों ने जताई नाराजगी प्रशासन से कार्यवाही की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 31, 2024
जीआईसी खेल मैदान में भवन निर्माण सामग्री उतारने पर खेल प्रेमियों ने जताई नाराजगी प्रशासन से कार्यवाही की उठाई मांग लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में बीते कुछ दिनों से गेट का ताला तोड़कर भवन निर्माण सामग्री बड़े-बड़े वाहनों द्वारा खेल मैदान में उतारी जा रही है जिससे प्रातः कल में अग्नि वीर भरती की तैयारी करने वाले युवाओं तथा क्षेत्र के खिलाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वाहन चालको के द्वारा बीच फील्ड में अपने वाहन डालने से फील्ड ऊबड़ खाबड़ हो गया है जिससे खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना बनी हुई है खेल प्रेमियों ने इस प्रकार खेल मैदान में निर्माण सामग्री डाल मैदान को खराब करने वाले चालकों और ठेकेदारों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने का आग्रह किया है और जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन का निर्णय लिया है खेल प्रेमियों ने कहा कुछ समय पूर्व खेल मैदान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जन सहयोग से फील्ड को समतल किया गया था। मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम चौबे ,फुटबॉल एसोसिएशन जिला अध्यक्ष बृजेश मेहरा ,भूपी मेहरा ,नवीन कनौजिया, नितिन ढेक, हरीश मेहता और अन्य लोगो के द्वारा नाराजगी जताई गई है  

जरूरी खबरें