रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम की शुरुआत
Laxman Singh Bisht
बाराकोट में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम की शुरुआत

चम्पावत जिले के एन0पी0आर0सी0 बाराकोट के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि नागेंद्र जोशी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाराकोट द्वारा किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के सभी 16 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया गया, जिससे विद्यार्थियों को सत्र प्रारंभ होते ही आवश्यक पुस्तकें शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हो सके। एन0पी0आर0सी0 कॉर्डिनेटर संजय कुमार द्वारा बताया कि सरकार कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को समान शैक्षिक अवसर प्रदान करना है, पुस्तक वितरण कार्यक्रम प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा।

पुस्तक वितरण कार्यक्रम में पूर्व बी0आर0सी0कॉर्डिनेटर रमेश जोशी, वर्तमान बी0आर0सी0कॉर्डिनेटर शोभा बोहरा, नीरज कालाकोटी, प्रोशेन मण्डल उपस्थित रहे। छात्रों और अभिभावकों ने समय पर पुस्तक वितरण को सराहनीय पहल बताया।कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समय पर पुस्तकों की प्राप्ति के लिए आभार व्यक्त किया। इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आयेगा।

विज्ञापन
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर