Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

बुजुर्गों को दी उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी।

रविवार को चंपावत जिले के मनिहार गोठ टनकपुर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर टनकपुर में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर बुजुर्ग लोगों के साथ विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया गया ।बुजुर्गों के अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग और नालसा के द्वारा बुजुर्गों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाएं और सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत मिले अधिकारों की विस्तार से जानकारी दीl इस अवसर पर बुजुर्गों को बताया गया कि सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के तहत परिवार में उनकी उपेक्षा होने पर वह अपने कानूनी उत्तराधिकारियों से भरण पोषण प्राप्त कर सकते है । बुजुर्गों को न्याय पाने के लिए राज्य में गठित विशेष ट्रिब्यूनल और यदि किसी बुजुर्ग की संतान बुजुर्ग की संपत्ति को अपने नाम कर लेती है, इसके पश्चात परिवार में परिजनों द्वारा उसकी उपेक्षा और भरण पोषण न किए जाने की सक्षम अधिकारी के समक्ष शिकायत किए जाने पर वह संपत्ति कानूनी रूप से फिर से बुजुर्ग व्यक्ति के नाम पर वापस आ सकती है जैसी महत्वपूर्ण विधिक जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर पीएलवी (अधिकार मित्र ) इज़हार अली, पीएलवी अर्जुन सिंह ,पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल, पीएलवी दीपा देवी , पीएलवी रीता कनौजिया ,पीएलवी प्रियंका पचौली के द्वारा संचालित किया गया।

जरूरी खबरें