Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:डीएम ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा हेतु किया सम्मानित “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर कार्य कर पेश कर

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

डीएम ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा हेतु किया सम्मानित “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर कार्य कर पेश कर रहे मिसालजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 जी 0एस 0खाती ने सोमवार को तहसील सभागार, टनकपुर में जल पुलिस के गोताखोर रविन्द्र कुमार पहलवान को उनके उत्कृष्ट और साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।रविन्द्र कुमार को यह सम्मान उनके “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर किए गए मानवीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाई है।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि “रविन्द्र कुमार तथा उनकी पूरी टीम अपनी पूर्ण कर्मठता, निष्ठा और सेवा भावना के लिए प्रशासन एवं समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका समर्पण और मानवता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण, जनसेवा की सच्ची भावना को प्रदर्शित करता है।”गोताखोर रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अब तक 600 से अधिक लोगों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं और इस सम्मान के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें