रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर: पुलिस ने गुम हुए 08 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाईल स्वामियों के किया सुपुर्द
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 13, 2025
टनकपुर: पुलिस ने गुम हुए 08 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाईल स्वामियों के किया सुपुर्द
टनकपुर में आज आठ लोगों के चेहरे पर उस वक्त मुस्कुराहट लौट आई जब टनकपुर पुलिस ने उनके खोए हुए फोनों को ढूंढकर उनके हवाले किया। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर टनकपुर पुलिस ने कोतवाल चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में अलग-अलग तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन का डाटा CEIR PORTEL पर अपलोड कर पोर्टल पर लगातार निगरानी कर गुम हुए 08 मोबाइल फोनों को सकुशल बरामद किया।
आज कोतवाल टनकपुर चेतन सिंह रावत ने कोतवाली टनकपुर में मोबाइल फोनो को मोबाइल स्वामीयों के सुपुर्द किया गया।मोबाईल स्वामीयों द्वारा अपना खोया हुआ मोबाइल फोन मिलने पर चंपावत पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।