Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

: लोहाघाट:बाइक रपटने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल खराब सड़क बनी दुर्घटना का कारण पीडब्ल्यूडी को दुर्घटना के लिए ठहराया जिम्मेदार

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 22, 2023
बाइक रपटने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल खराब सड़क बनी दुर्घटना का कारण ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट को ठहराया दुर्घटना का जिम्मेदार मंगलवार सुबह विद्यालय जाते समय चोमैल क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेती के अध्यापक बहादुर सिंह अपनी बाइक से विद्यालय की ओर जा रहे थे तभी चामी के पास शहीद लांस नायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण उनकी बाइक रपट गई और शिक्षक बाइक सहित रपट कर 5 मीटर नीचे खेतों में जा गिरे दुर्घटना में शिक्षक को गंभीर चोटें आई हैं ग्राम प्रधान प्रकाश महर व ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक व उनकी बाइक को खेतों से बाहर निकाला गया तथा ग्राम प्रधान प्रकाश महर के द्वारा घायल शिक्षक को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन वहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ना होने के कारण नगर के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां एक्सरे मे उनकी कूल्है की हड्डी टूटी हुई पाई गई शिक्षक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वहीं शहीद के नाम से बनी सड़क की दुर्दशा पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तथा इस दुर्घटना के लिए पीडब्ल्यूडी लोहाघाट को जिम्मेदार ठहराया ग्राम प्रधान प्रकाश महर ने कहा डीएम चंपावत ने पीडब्ल्यूडी को सड़क में पत्थर भरने के निर्देश दिए थे लेकिन पीडब्ल्यूडी ने सड़क में लीपापोती कर दी अब बारिश होने से सड़क कीचड़ से भर गई है जिस कारण आज यह दुर्घटना हुई जिसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है शिक्षक ने भी दुर्घटना के लिए पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने कहा वे पीडब्ल्यूडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा सड़क में दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना हुआ है अगर पीडब्ल्यूडी जल्द सड़क ठीक नहीं करती है तो पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आंदोलन करेंगे उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी शहीद के नाम का अपमान कर रही है और जबकि सरकार के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीदों का सम्मान किया गया लेकिन उनके नाम से बनी सड़क की सुध नहीं ली जा रही है जिस कारण लोगों को आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है ग्रामीणों ने कहा अगर इस सड़क में दुर्घटना से कोई जनहानि होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी लोहाघाट की होगी

जरूरी खबरें