Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

: बनबसा:नेपाली युवती से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने 06 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 9, 2025
नेपाली युवती से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने 06 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार चंपावत जिले की बनबसा पुलिस ने 22 वर्षीय नेपाली युवती से बलात्कार करने वाले आरोपी को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है घटना के अनुसार 08 जनवरी25 को जनपद चंपावत बनबसा क्षेत्र में नेपाल निवासी एक युवती उम्र-22 वर्ष ने बनबसा थाने में आकर तहरीर देते हुए बताया सन्तोष गुप्ता निवासी बनबसा जनपद चम्पावत द्वारा उसके साथ जबरदस्ती मारपीट कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये गए तहरीर पर पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बनबसा मे आरोपी के खिलाफ 64(1)/115(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम सन्तोष गुप्ता पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना म0उ0नि0 हिमानी गहतोडी कोतवाली टनकपुर के सुपुर्द की गई। वही एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटना के 6 घंटे के भीतरी ही नामजद अभियुक्त सन्तोष कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामस्वरुप गुप्ता, उम्र-55 वर्ष, निवासी वार्ड नं0-03, चन्द मार्केट, पाटनी तिराहा, बनबसा जनपद चम्पावत को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारी टीम में SO लक्ष्मण सिंह जगवाण (थाना-बनबसा),उ0नि0 मनीष खत्री (एसओजी प्रभारी),-उ0नि0 दिलबर सिंह भण्डारी थाना बनबसा ,हे0का0 , धीरेन्द्र सिंह थाना बनबसा,का0 नवल किशोर (एसओजी ),म0का0 103 राकेश्वरी राणा थाना बनबसा,कानि0 चालक अनिल कुमार थाना बनबसा शामिल रहे

जरूरी खबरें