रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट विधायक अधिकारी ने परिध्यानी ओली गांव सड़क का किया शिलान्यास ग्रामीणों को दिया शानदार तोहफा।
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 16, 2025
मेरा गांव मेरी सड़क योजना से उन 69.46 लाख रुपए की लागत से होगा सड़क निर्माण
मेरा गांव मेरी सड़क योजना से बनने वाली खेतीखान की ग्राम पंचायत गोसनी की परिध्यानी से ओली गांव सड़क का आज बुधवार को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शिलान्यास किया ।तथा ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। विधायक अधिकारी ने बताया 69.46 लाख रुपए की लागत से एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसका जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर गांव को सड़क से जोड़ दिया जाएगा। विधायक अधिकारी ने कहा उनका प्रयास है कि लोहाघाट विधानसभा का हर गांव व तोक सड़क सुविधा से जुड़े ।जिसके लिए वह पूरे प्रयास कर रहे हैं ।वही योजना का शिलान्यास होने पर ग्रामीणों के द्वारा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का जोरदार स्वागत करते हुए आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा आज उन्हें काफी खुशी हो रही है कि उनका गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ने जा रहा है ।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रशासक रेनू वर्मा ,चिरंजीवी लाल वर्मा, डॉक्टर लक्ष्मी दत्त ओली कविराज मोनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।