Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत के नंदकुली में 100 वर्ष पुराने बड पीपल वृक्ष का धूमधाम से हुआ विवाह।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 6, 2025

चंपावत के नंदकुली में 100 वर्ष पुराने बड पीपल वृक्ष का धूमधाम से हुआ विवाह।कार्तिक पूर्णमासी के पवित्र अवसर पर चंपावत की ग्राम सभा नंदकुली में ग्रामीणों के द्वारा लगभग 100 वर्ष पुरानी अपनी धरोहरों बड पीपल वृक्षों की अपने देवी देवताओं के आशीर्वाद से ग्राम सभा की ओर से गांव के 100 वर्ष पुराने बड पीपल वृक्ष की विद्वान पंडितों के द्वारा शिवरुद्र पाठ एवं विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के साथ पूजा संपन्न कराई गई। ग्रामीणों ने बताया लगभग 100 वर्ष पहले इसी ग्राम सभा के एक निसंतान महिला द्वारा इन दोनों वृक्षों को रोपित कर काफी धूमधाम के साथ बारात बनाकर शादी कराई थी ।कहा जाता है कि उस समय चार ग्रामों में निमंत्रण कहकर भंडारा भी कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया अपने पूर्वजों की इसी धरोहर को आगे बढ़ाते हुए ग्राम वासियों द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और भंडारे का आयोजन किया ।ग्रामीणों ने कहा ऐसी मान्यता है कि इन दोनों वृक्षों की जो भी व्यक्ति इस कलीकाल में पूजा अर्चना करता है निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है ,सुख शांति प्राप्त होती है।इस पवित्र कार्य को संपन्न कराने में सभी ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।जिनमे शिव दत जोशी ,जगदीश जोशी, चंद्रशेखर जोशी ,ग्राम प्रधान तारा दत्त जोशी, जीवन जोशी ,दिनेश जोशी ,सतीश जोशी ,सुरेश जोशी, शंकर जोशी, नवीन जोशी, खिलानंद जोशी ,भास्कर जोशी ,नारायण जोशी, दया किशन जोशी ,गोविंद जोशी ,रमेश जोशी, मथुरा दत्त जोशी ,बद्री दत्त जोशी, हरीश जोशी ,केशव दत्त जोशी ,निर्मल जोशी, कमल जोशी ,बच्ची देवी, मीना देवी ,काजल जोशी ,गीता देवी ,ममता देवी सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें