Monday 30th of March 2026

ब्रेकिंग

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

31 मार्च को सीएम धामी का चंपावत दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मुख्य सेवक जनसंवाद कार्यक्रम में करेंगे प

लोहाघाट:एक और दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय अखंड रामायण का पाठ। हवन व भंडारे का होगा आयोजन।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिले की पार्किंगे बनी सफेद हाथी मुख्यालय की पार्किंग बनी धरना स्थल।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

चंपावत जिले की पार्किंगे बनी सफेद हाथी मुख्यालय की पार्किंग बनी धरना स्थल।

पार्किंगो में वाहन खड़ा करवाने में प्रशासन रहा नाकाम।

लोहाघाट में भी पार्किंग संचालित करने के दावे हवा हवाई।

चंपावत।धामी सरकार के द्वारा चंपावत जिले की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए जिले मे करोड़ों रुपए की लागत से कई पार्किंग स्थलो का निर्माण कार्य कराया गया है। पर अब यह पार्किंगे सफेद हाथी बनी नजर आ रही है। लोगों का कहना है चंपावत मे लाखों रुपए की लागत से जहां कलेक्ट्रेट लिंक रोड में दो पार्किंग का निर्माण कार्य कराया गया है तो वही लोहाघाट में पर्यटक आवास गृह में दो मंजिली पार्किंग तथा शिवालय पुल के पास सरफेस पार्किंग का निर्माण कार्य किया गया है।इसके अलावा पुराने गैस गोदाम के पास एक बहु मंजिली पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों ने कहा पर प्रशासन चंपावत और लोहाघाट में टैक्सी वाहनों को पार्किंग मे पार्क कराने में नाकाम साबित हुआ है। चंपावत की पार्किंग में वाहन तो पार्क नहीं हुए पर अब पार्किंग को आंदोलनकारियो के धरना देने का स्थल बना दिया गया है। बाकायदा प्रशासन के द्वारा वहां पर एक फ्लेक्सी भी धरना स्थल की लगाई गई है।तो वही लोहाघाट की पर्यटक आवास ग्रह पार्किंग भी पूरी तरह सफेद हाथी बनी नजर आ रही है और टैक्सियां सड़कों पर । जबकि प्रशासन के द्वारा पार्किंग को संचालित करने के दावे किए गए जो हवा हवाई साबित हो रहे हैं। लोगों ने कहा अगर पार्किंग स्थलों का संचालन ही नहीं करना था तो करोड़ों रुपए खर्च कर पार्किंग का निर्माण क्यों कराया गया? अब प्रशासन करोड़ों रुपए की लागत से बनी इन पार्किंग को संचालित क्यों नहीं कर रहा है क्या किसी राजनीतिक दबाव में या अन्य कारण से यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से लोहाघाट व चंपावत की पार्किंग स्थलों का संचालन शुरू करने की मांग की है।

जरूरी खबरें