Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : युवक के रास्ता मांगने पर पोकलैंड चालक ने बकेट से हमला कर की हत्या। लोगों में आक्रोश थाने का किया घेराव।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 9, 2025

युवक के रास्ता मांगने पर पोकलैंड चालक ने बकेट से हमला कर की हत्या।लोगों में आक्रोश थाने का किया घेराव। पौड़ी नेशनल हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच आजकल सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है ।इस दौरान सड़क चौड़ीकरण कर रही कंपनी के पोकलैंड ऑपरेटर ने अपनी मशीन के बकेट से डाडा मंडी क्षेत्र के रहने वाले युवक सुमन देवरानी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर आ रहा था और रात के समय पोकलैंड ऑपरेटर से सड़क कटिंग का काम बंद कर उन्हें रास्ता देने को कह रहा था ।इस बात पर गुस्साए पोकलेड ऑपरेटर ने सुमन पर मशीन के बकेट से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या कर ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पोकलैंड ऑपरेटर की गिरफ्तारी की मांग कर थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने कहा बाहरी लोग आकर इस प्रकार से यहां हत्या कर रहे हैं। मामले में पुलिस ऑपरेटर की तलाश में लगी हुई है।

जरूरी खबरें