रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट में शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक छतरी चौराहे से खंड विकास कार्यालय तक निकलेगी तिरंगा यात्र
Laxman Singh Bisht
Fri, May 23, 2025
बाराकोट में शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक ।छतरी चौराहे से खंड विकास कार्यालय तक निकलेगी तिरंगा यात्रा।
कल शनिवार को बाराकोट में होने जा रही तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु आज शुक्रवार को छतरी चौराहा बाराकोट में एक आम बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें शनिवार को होने वाली तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया तिरंगा यात्रा बाराकोट छतरी चौराहे से विकासखंड कार्यालय तक जाएगी । तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता,पूर्व सैनिक, स्कूली छात्रों के साथ-साथ आम जनता शामिल रहेगी।बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराकोट राकेश बोहरा अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी सेवानिवृत्त सैनिकों से ड्रेस कोड में आने की अपील की गई। बैठक का संचालन क्षेत्र पंचायत प्रशासक दरबान सिंह मेहता द्वारा किया गया । बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंपावत बहादुर सिंह फर्त्याल, सुनील वर्मा ,योगेश जोशी ,अखिलेश फर्त्याल, कमलेश जोशी ,मनोज जोशी, गोपाल सिंह, दीपक बिष्ट ,कमल बोहरा, दीपेंद्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।