Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

: अष्टमी पर्व पर लोहाघाट के बापरू व बंतोली गांव से निकली मां भगवती की भव्य देवी रथ यात्रा हजारों लोग हुए शामिल

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 29, 2023
बापरू और बंतोली गांवों से निकली माँ भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा हजारों लोगों ने मेले में भाग लेकर माँ भगवती का लिया आशीर्वाद लोहाघाट (चंपावत)। चैत्रीय नवरात्र की अष्ठमी के मौके पर बाराकोट ब्लॉक के बापरू में विशाल मेले का आयोजन किया गया । इस दौरान बंतोली और बापरू गांवों से माँ भगवती की भव्य डोला यात्रा निकाली गई। मेले में शामिल हजारों लोगों ने माँ भगवती का आशीर्वाद लिया। बुधवार को सुहावने मौसम के बीच बापरू और बंतोली गांवों से माँ भगवती की भव्य डोला यात्रा निकाली गई। डोला यात्रा के पीछे महिलाएं माँ के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। मंगलवार की रात को बापरू और बंतोली गांवों में रात्री जागरण हुआ। जहां लोक देवताओं ने अवतरित होकर लोगों के कष्टों का निवारण किया। मेले में बाहरी स्थानों से आए व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानें सजाई हुई थी जिसमें महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी करी। मेले में तल्ला बापरू, मल्ला बापरू, बंतोली, ऐडी, गुमौद, ग्वीनाड़ा, रेगडू, आगर आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। बापरू के ग्राम प्रधान नारायण सिंह, बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फत्र्याल ने बताया कि नवरात्र के दौरान गांव में भजन कीर्तन आयोजित किए गए। यहां देव डांगरों के लिए भंडारा लगाया गया था। ग्राम प्रधानों ने मेेले के सफल आयोजन पर सभी सहयोगियों व जनता का आभार जताया।

जरूरी खबरें