Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 7, 2026

पं 0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

प्रधानाचार्य चौबे की शानदार पहलपंडित बेनीराम पुनेठा रा0 इंटर कॉलेज लोहाघाट में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह करायत की अध्यक्षता व प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे के संचालन में 11 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले पुरातन व पूर्व छात्रों के सम्मेलन हेतु आज शनिवार को एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रधानाचार्य चौबे ने एल्यूमिनी मीट सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा नोडल अधिकारी मोनिका सिंह ने मीट के उद्देश्य की जानकारी दी। बैठक में मुख्य अतिथि व विद्यालय के पुरातन छात्र एडवोकेट नवीन मुरारी ने अपने कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए इस ऐतिहासिक संस्था के कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में 11 फरवरी को जीआईसी लोहाघाट में पहुंचने की अपील की।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने बताया इस सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व छात्रों को उनके पुराने सहपाठियों और शिक्षकों से पुणे पुणे पुनः जोड़ना , अपने जीवन के अनुभव ,विचार और सफलता की कहानी एक दूसरे से साझा करना तथा पूर्व छात्र छात्राओं और संस्थान के बीच संबंध को और मजबूत बनाना तथा वर्तमान छात्रों के लिए नेटवर्किंग और मार्गदर्शन के अवसर सृजित करना है। प्रधानाचार्य चौबे ने इस ऐतिहासिक विद्यालय के समस्त पुरातन व पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में 11 फरवरी को सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है। बैठक में एडवोकेट नवीन मुरारी ,शशांक पांडे ,बृजेश महरा, सचिन जोशी ,जगदीश राय, बल्लू महरा ,बल्लू सुतेड़ी ,प्रकाश बोहरा , भुवन चौबे , प्रमोद पत्नी, विजय कुमार जोशी, हरिहर भट्ट ,राजू शंकर जोशी ,दीपक भट्ट ,मदन बोहरा ,विजय कुमार सिंह, तनुजा राय ,मोनिका सिंह ,हेमा जोशी ,बबीता बिष्ट, ज्योत्सना तिवारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें