Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण।

लोहाघाट:तीन दिन बाद भी सही नहीं हुई केमिकल से बीमार पड़ी 4 छात्रा व शिक्षिका रेफर

गर्व का पल: चम्पावत फायर सर्विस ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

चम्पावत : प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: 07 मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 21, 2026

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज ऋषिकेश पहुंचेंगे, जहां गीता भवन में गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित सुप्रसिद्ध मासिक पत्रिका कल्याण के शताब्दी महोत्सव में वे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री हरिद्वार के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। वे पतंजलि योगपीठ में इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे, जिसके पश्चात गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। गृहमंत्री के दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 21 और 22 जनवरी को जनपद हरिद्वार में आगमन प्रस्तावित है, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर सभी सुरक्षा मानकों के तहत आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की जा चुकी है और एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है।जिन-जिन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होने हैं, वहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। गृह मंत्री के हरिद्वार आगमन को लेकर जनपदवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शासन और प्रशासन की ओर से दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जरूरी खबरें