Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : उत्तराखंड:आय से अधिक संपत्ति मामले मे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बड़ी मुश्किले हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 13, 2025

आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ गई है मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।23 जुलाई तक कोर्ट में पेश करना होगा जवाब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरते नजर आ रहे है। मामला हाईकोर्ट में जा चुका है। उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पर लगाए गए आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के मामले पर आज हाईकोर्ट नैनीताल में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की एकलपीठ ने गणेश जोशी की ओर से नियुक्त अधिवक्ता को वाद की प्रति देने को कहा।इसके अलावा एकलपीठ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अपना जवाब 23 जुलाई तक कोर्ट में पेश करने को कहा।साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता से भी इस जवाब का वे प्रति उत्तर देने को कहा है।मामले की सुनवाई के बाद एकलपीठ ने अगली सुनवाई 23 जुलाई को तय की है।अब पूरे मामले की सुनवाई 23 जुलाई को होगी।मामले की सुनवाई अपने अंतिम कार्य दिवस पर न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने की न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा कल यानी 12 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं कल ही उनका अंतिम कार्य दिवस था सेवानिवृत्त से पहले ही इस मामले पर सुनवाई की। विवेक भारती शर्मा सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो अब मामले में हाईकोर्ट की कोई अन्य एकलपीठ सुनवाई करेगी। देहरादून निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह ने नैनीताल हाईकोर्ट में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ वाद दायर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।अभी भी ये सरकार के चहते मंत्री हैं।याचिकाकर्ता विकेश नेगी ने लगाए हैं गंभीर आरोप याचिकाकर्ता विकेश नेगी ने याचिका में कहा है कि जब साल 2022 में विधानसभा के चुनाव हुए, तब गणेश जोशी ने शपथ पत्र में बताया था कि उनकी सार्वजनिक संपत्ति 9 करोड़ रुपए की है। जबकि वे अभी प्रदेश के कृषि मंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री हैं। विकेश नेगी ने ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बागवानी क्षेत्र, विदेश टूर और निर्माणाधीन सैन्य धाम में भी बड़ी गड़बड़ी की है।

जरूरी खबरें