Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी। जगह-जगह जोरदार स्वागत।

दून:राजपुर में हुई फायरिंग व रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय के नए भवन संचालन में बिजली के 11 पोल बने रोड़ा।धनराशि न मिलने से लटका हुआ है काम

31 मार्च को सीएम धामी का चंपावत दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण एवं मुख्य सेवक जनसंवाद कार्यक्रम में करेंगे प

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड: राज्य आंदोलन के शहीदों के आश्रितों की पेंशन में वृद्धि: अब ₹5500 प्रतिमाह

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के आश्रितों की पेंशन में वृद्धि: अब ₹5500 प्रतिमाह

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि, अब प्रतिमाह मिलेंगे ₹7000 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पहले से प्रदान की जा रही 3000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन को बढ़ाकर अब 5500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गए अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,000 प्रतिमाह कर दी गयी है।यह निर्णय राज्य सरकार की उन वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता और उनके परिवारों के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अपना बलिदान दिया।यह निर्णय माननीय राज्यपाल की स्वीकृति से लिया गया है और वित्त विभाग की सहमति के साथ लागू किया गया है। पेंशन का वितरण सभी वित्तीय नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में होने वाला व्यय चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान संख्या-07 के अंतर्गत किया जाएगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "उत्तराखंड राज्य आंदोलन हमारे इतिहास का एक गौरवपूर्ण अध्याय है, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। प्रदेश सरकार शहीदों तथा उनके आश्रितों की सहायता और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह कदम उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का हिस्सा है, जो राज्य के विकास और नागरिकों के हितों को मजबूत करने पर केंद्रित है। पेंशन में यह वृद्धि उनके आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जरूरी खबरें