Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:साइबर अपराध पर सख्ती: ई-जीरो एफआईआर की शुरुआत

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

साइबर अपराध पर सख्ती: ई-जीरो एफआईआर की शुरुआत

उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का शुभारंभ किया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत शुरू की गई यह व्यवस्था विशेष रूप से एक लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार की गई है।अब 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतें देहरादून स्थित राज्य साइबर पुलिस स्टेशन में ई-जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज होंगी और तुरंत सीसीटीएनएस के माध्यम से संबंधित थाने को भेजी जाएंगी। इससे पुलिस को गोल्डन ऑवर में कार्रवाई, साक्ष्य जुटाने और संदिग्ध लेन-देन को फ्रीज़ करने में मदद मिलेगी, जिससे ठगी गई रकम की रिकवरी की संभावना बढ़ेगी।

जरूरी खबरें