Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट के वैभव ने पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड में हासिल की दूसरी रैंक डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ चयन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 28, 2024
लोहाघाट के वैभव ने पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड में हासिल की दूसरी रैंक डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ चयन बुधवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस )का फायनल रिजल्ट घोषित कर दिया परीक्षा में लोहाघाट के वैभव कांडपाल ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है वैभव का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है वैभव की प्रारंभिक शिक्षा लोहाघाट के सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर से हुई है वैभव ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की है वैभव की माता श्रीमती लीला कांडपाल जीजीआईसी लोहाघाट में अध्यापिका है तथा पिता राजेंद्र प्रसाद कांडपाल लोहाघाट गैस कार्यालय से सेवानिवृत हो चुके हैं वैभव इस समय अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत है वैभव की इस शानदार सफलता पर लोहाघाट में खुशी का माहौल है लोगों के द्वारा वैभव की शानदार उपलब्धि पर उन्हें व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी है वही वैभव ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है मालूम हो वैभव बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं वैभव ने अपनी शानदार कामयाबी से पूरे लोहाघाट व चंपावत जिले का नाम रोशन किया है

जरूरी खबरें