Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:मडलक मेले की तैयारियो को लेकर बगोटी में ग्रामीणों ने करी बैठक 15 नवंबर को लगेगा विशाल मेला

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 9, 2023
  लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे बगोटी गांव में भैया दूज के पर्व पर भगवती मंदिर मडलक में लगने वाले विशाल मेंले की तैयारीयो को लेकर बगोटी में ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया तथा मेल को सफल बनाने के लिए चर्चा करी गई बगोटी गांव के पंडित प्रवीन पांडे ने बताया 15 नवंबर भैया दूज के दिन मां भगवती मंदिर मंडलक में विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा इसके लिए पूरे सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी उत्साह है पंडित पांडे ने बताया 12 नवंबर को भगवती गांव के डोले को मां भगवती मंदिर मंडलक से भगवती मंदिर बगोटी लाया जाएगा 14 व 14 नवंबर को बगोटी में रात्रि जागरण में देव डांगर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगे इसके अलावा महिलाओं के द्वारा झोड़ा चाचरी तथा पुरुषों के द्वारा ढूस्को का गायन किया जाएगा पंडित पांडे ने बताया 15 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे मां भगवती मंदिर बगोटी से मां भगवती का डोला मडलक भगवती मंदिर जाएगा जिसमें गांव के सैकड़ो महिला व पुरुष शामिल होंगे इसके अलावा मझपीपल व मंडलक से भी मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्राएं निकाली जाएंगी पंडित पांडे ने बताया तीनों डोले मडलक भगवती मंदिर पहुंचकर मंदिर की परिक्रमा करने के बाद देवी मैत बुंगा को जाएंगे उन्होंने कहा मेले को पूर्णतया नशा मुक्ति तौर पर मनाया जाएगा उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले को सफल बनाने की अपील करी वहीं मेले की तैयारीयो को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण जोर-शोर से जुटे हुए हैं बैठक में दीनानाथ पांडे, हरीश पांडे , पूर्णानंद पांडे ,जय दत्त पांडे, लक्ष्मी दत्त पांडे ,खीमा देवी ,जय राम ,चंद्र राम ,डिकर सिंह, डूंगर सिंह ,जगदीश पांडे लक्ष्मण सिंह ,प्रदीप पांडे ,सुमित ,भास्कर आदि ग्रामीण मौजूद रहे

जरूरी खबरें