Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

चंपावत:आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चम्पावत:पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत की वर्चुअल बैठक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 14, 2024
पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत की वर्चुअल बैठक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश पूर्णागिरि मेले को लेकर पूर्व तैयारी की समीक्षा आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई तथा मेले को सुव्यवस्थित व शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले इस हेतु मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए*। विशेष रूप से पेयजल, शौचालय, यातायात व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, आवास व्यवस्था, स्वास्थ्य, संचार व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। आयुक्त ने कहा की मंडल स्तर से जो भी अतिरिक्त आवश्यकता है, उसकी मांग तत्काल कर लें।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पूर्णागिरि मेले को सम्पन्न कराए जाने हेतु पूर्व तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा आयुक्त को की गई तैयारी की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने लोक सभा निर्वाचन के मद्देनजर मेले हेतु अतिरिक्त सुरक्षा बल एसडीआरएफ या अन्य फोर्स की मांग की।जिलाधिकारी ने बताया मेले के सफल संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं जिला पंचायत कर रही है। इस हेतु पार्किंग, विद्युत,साउंड आदि व्यवस्था के टेंडर हो गए हैं। जिलाधिकारी ने संचार व्यवस्था हेतु भारत दूर संचार निगम के माध्यम से सचल मोबाइल टावर काली मंदिर क्षेत्र में स्थापित कराए जाने की मांग के साथ ही क्षेत्र में जो स्थाई मोबाइल टावर लगाया जाना है उसे शीघ्र स्थापित कराए जाने की मांग भी की।मेडिकल सुविधा के बारे में अवगत कराया कि मेले के दौरान तीन पोस्ट एलोपैथिक चिकित्सा तथा एक पोस्ट आयुर्वेदिक की स्थापित की जा रही है । जिलाधिकारी ने अवगत कराया की शौचालय व्यवस्था हेतु मेला क्षेत्र में कुल 30 अस्थाई शौचालय जिला पंचायत बना रही है। सफाई व्यवस्था हेतु भी टेंडर कर लिया गया है तथा 80 पर्यावरण मित्र भी लगाए जा रहे हैं,साथ ही जगह-जगह पर डस्टबिन रखे जाएंगे। पूरे मेला परिक्षेत्र में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक संख्या में यात्रियों के आने पर अतिरिक्त व्यवस्था हेतु भी तैयारी की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि अगर किसी भी क्षेत्र/ स्थान में दुर्घटना होने की संभावना है तो पूर्व से ही रोड सेफ्टी के तहत साइनेज लगाए जाय व अन्य सुरक्षा के कार्य भी कर लिए जाएं।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए अवगत कराया की तीन अस्थाई पुलिस थाना तथा एक चौकी बनती है। 7 सेक्टर बनाए जाते हैं। शारदा घाट तथा ठूलीगाड़ में जल पुलिस की तैनाती होती है। साथ ही अग्निशमन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु पीएसी, होमगार्ड तथा पीआरडी की भी अतिरिक्त डिमांड की गई है।एक टीम बम डिस्पोजल हेतु तैनात होती है। रेडियो संचार व्यवस्था भी की जा रही है। पुलिस विभाग की तरफ से खोया पाया सेंटर भी बनाए जाते हैं।पुलिस अधीक्षक ने पूर्णागिरि मेले हेतु अधिक फोर्स की मांग की। पेयजल व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इस वर्ष 25 हजार अतिरिक्त क्षमता के टैंक की व्यवस्था की गई है। जल संस्थान द्वारा तीन पेयजल टैंकरो से भी पानी वितरित किया जाता है। आयुक्त ने मंदिर क्षेत्र में जो भी रेलिंग है उनकी सुरक्षा के आवश्यक उपाय के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाय,इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि लोनिवि द्वारा जाली मरम्मत व बेरिकेडीग का कार्य किया जा रहा है। कुमाऊं आयुक्त द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कहा कि सड़क से दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु व्यापक उपाय किए जाएं।* वीसी में अध्यक्ष पूर्णागिरि मंदिर समिति किशन तिवारी द्वारा भी मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने मेला अवधि के बाद भी नियमित सफाई व्यवस्था रखने की मांग की। आयुक्त ने जिलाधिकारी को आकस्मिक मेडिकल व्यवस्था हेतु जगह-जगह पर स्ट्रेचर भी रखने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह रावत भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, कमांडेंट एसएसबी पांचवी वाहिनी एमके सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के अग्रवाल, अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व टनकपुर से वर्चुअल माध्यम से उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार, एसडीओ सिंचाई उत्तर प्रदेश प्रशांत वर्मा, व उत्तराखंड आरके यादव आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें