Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट: कौन होगा शहर का सरताज ? 26 जनवरी को कौन फहराएगा तिरंगा? 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 1, 2025
शहर का सरताज होगा कौन? 26 जनवरी को कौन फहराएगा तिरंगा? 23 जनवरी को लोहाघाट नगर की जनता अपने पालिकाध्यक्ष को चुने जा रही है वहीं लोहाघाट नगर के हर चौराहे व हर दुकान में आजकल यही चर्चा जोरों में है लोहाघाट नगर का इस बार नया सरताज कौन होगा ?कौन 26 जनवरी को लोहाघाट नगर पालिका कार्यालय में तिरंगा फहराएगा ?जहां लोहाघाट नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को प्रत्याशी बनाया है वर्मा नगर के काफी लोकप्रिय नेता हैं तथा जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद वर्मा को एक बार फिर से पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए कमर का कस ली है भाजपा कार्यकर्ता एकजुट नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री का जिला होने से यह सीट भाजपा के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि मामला सीएम से जुड़ा हुआ है भाजपा कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है तो वही इस बार कांग्रेस ने युवा रंजीत अधिकारी पर दाव खेला है लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ रही है कांग्रेस अपनी जीत का दावा करती नजर आ रही है और जोर-जोर से कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुट गई है तो वही भाजपा के बागी दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद कर भाजपा को मुश्किल में डाला हुआ है मेहता एक मझे हुए राजनीतिज्ञ माने जाते हैं तथा मजबूत जन आधार वाले नेता है इसके अलावा निर्दलीय राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया भी किसी से पीछे नहीं है वह डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए सामाजिक कार्यों में राजू भैया एक जाना पहचाना नाम वही एडवोकेट विपिन पुनेठा व नरेश कनौजिया भी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं तथा अपनी जीत का दावा कर रहे हैं वही कल 2 जनवरी को नाम वापसी का दिन है कल स्पष्ट हो जाएगा मैदान में कितने योद्धा रहेंगे लेकिन इस बार मुकाबला कांटे का होता नजर आ रहा है जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आता रहेगा लोहाघाट में माहौल गरमाता जाएगा फिलहाल वोटर खामोश नजर आ रहे हैं और चुनावी पंडित आकलन करने में जुटे हुए हैं वही इस बार लोहाघाट के सभी सात वार्डों में सभासद पद के लिए भी मुकाबला जोरदार होता नजर आ रहा है 25 जनवरी को पता चल जाएगा लोहाघाट का नया सरताज कौन होगा फिलहाल लोहाघाट में कोल्ड जनवरी हॉट जनवरी में बदलती नजर आ रही है मालूम हो पिछलेे 10 वर्षों से लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बर्मा दंपति का कब्जा जा रहा है दोनों ही बार बर्मा दंपति ने निर्दलीय चुनाव लड़ भाजपा को मात दी है

जरूरी खबरें