Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

सूचना

: टनकपुर में पेड़ से गिरने से युवक की मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 18, 2023
टनकपुर पेड़ से गिरने से युवक की मौत टनकपुर में ग्राम सभा छीनीगोठ में एक युवक पेड़ से गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार टनकपुर के एक प्रतिष्ठान में कार्य करता था। वह छीनीगोठ क्षेत्र में लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ मे चढ़ा था लकड़ी तोड़ने के दौरान वह अचानक पेड़ से नीचे गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इमजरेंसी सेवा 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखा गया है। वहीं पुलिस द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है।

जरूरी खबरें