Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट से एक महीने से लापता युवक सकुशल लौटा घर 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 27, 2024
लोहाघाट से एक महीने से लापता युवक सकुशल लौटा घर लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा क्षेत्र में रहने वाला 28 वर्षीय युवक दीपक बोरा 25 नवंबर को अचानक अपने हिटलर मार्केट गेराज से लापता हो गया था मामले में 26 नवंबर को परिजनों ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी वहीं युवक का कुछ सुराग न लगने पर आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने लोहाघाट थाने का घिराव कर पुलिस से युवक का जल्द पता लगाने की मांग की थी लापता युवक अपना मोबाइल अपने साथ नहीं ले गया था जिस कारण पुलिस को उसे तलाश करने में काफी दिक्कत आ रही थी वहीं शुक्रवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया लापता युवक दीपक कल गुरुवार को सकुशल वापस अपने घर लौट आया है उन्होंने बताया युवक लोहाघाट से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंच गया था उन्होंने बताया युवक का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उससे पूछताछ नहीं हो पाई है युवक का स्वास्थ्य ठीक होने पर युवक से उसके लापता होने के बारे में पूछताछ की जाएगी वहीं युवक के सकुशल घर वापस लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है कुछ दिनों से यह मामला काफी चर्चाओं में था

जरूरी खबरें