: लोहाघाट:माचिस के डब्बे में हुआ जोरदार विस्फोट दिव्यांग युवक की उड़ी हाथ की तीन उंगलियां
Tue, Aug 6, 2024
माचिस के डब्बे में हुआ जोरदार विस्फोट दिव्यांग युवक की उड़ी हाथ की तीन उंगलियां
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के कालाकोट गांव में माचिस की डिबिया में जोरदार विस्फोट होने से 30 वर्ष के दिव्यांग युवक ललित मोहन की बाएं हाथ की तीन उंगलियां उड़ गई तथा उसके चेहरे व दाएं हाथ में भी काफी चोटे आई हुई है घायल युवक ललित मोहन ने बताया मंगलवार सुबह वह अपने घर में किसी काम के लिए माचिस जला रहा था अचानक माचिस की डिबिया जोरदार धमाके के साथ फट गई धमाके व युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला युवक प्रदीप कालाकोटी भाग कर मौके पर पहुंचा जहां युवक घायल अवस्था में तड़प रहा था प्रदीप आनन फानन में युवक को अपने वाहन द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया जहां डॉक्टर मानसी के द्वारा घायल ललित का उपचार किया गया डॉक्टर मानसी ने बताया युवक के हाथ की हालत काफी नाजुक है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया है वही लोग इस घटना से काफी आश्चर्यचकित है लोगों ने कहा वह पहली बार देख और सुन रहे हैं कि माचिस की डिबिया में इतना बड़ा विस्फोट हो सकता है लोगो को इस घटना में विश्वास नहीं हो रहा है[caption id="attachment_26559" align="alignnone" width="300"]
वहीं अब लोग माचिस जलाने में भी डर रहे हैं फिलहाल यह जांच का विषय है कि माचिस के डिब्बे में विस्फोट हुआ तो कैसे हुआ मामला सदिग्ध है वही घायल के उपचार में वार्ड बॉय दिनेश कुमार और विक्रम सिंह ने सहयोग किया डॉक्टर के मुताबिक युवक की हालत गंभीर है कुल मिलाकर इस घटना में युवक की जान बच गई वहीं बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया पुलिस को घटना की कोई जानकारी नहीं है
[/caption]
: लोहाघाट:बाणासुर राजपूत बनी यूनिटी कप 2024 की चैंपियन ढेक 11 को 4/1 से दी मात
Tue, Aug 6, 2024
बाणासुर राजपूत बनी यूनिटी कप 2024 की चैंपियन ढेक 11 को 4/1 से दी मात
लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के युवाओं ने हर्षित फर्त्याल के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बिसुंग के टांड मैदान में यूनिटी कप 2024 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लोहाघाट के बिसुंग , फोरती , सुई गांव की टीमों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के फाइनल में बाणासुर राजपूत और ढेक 11 (ए) के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बाणासुर राजपूत ने ढेक 11 को 4/1 से मात देकर ट्रॉफी में कब्जा जमाया वही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल विशिष्ट विशिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल , वीडिओ अशोक अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आनन्द सिंह महरा ने किया सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर युवाओं के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई इस दौरान
सभी अतिथियों के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण किया गया वही फाइनल मैच के रेफरी महेश चंद्र तिवारी, लाइनमैन दीपक कन्याल ,और रजत सामंत रहे वही अतिथियों के द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किए गए आयोजक मंडल में हर्षित फर्त्याल ,सागर ढेक, रोहन सिंह बिष्ट दीपांशु महरा, सोनू फर्त्याल , निखिल फर्त्याल आदि युवा रहे
: लक्सर:तीन बाइकों की भिड़ंत में पांच की मौत
Mon, Aug 5, 2024
लक्सर:तीन बाइकों की भिड़ंत में पांच की मौत
उत्तराखण्ड के लकसर पुरकाजी स्टेट हाइवे पर दो बाइकों मे आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक ओर बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार नाबालिग़ सहित दो युवकों की मोके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला पुरूष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोट आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उपचार के दौरान 3 घायलों की और मौत हो गई सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक़ मुज्जफरनगर निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ बाइक से लक्सर से मुज्जफरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। बच्चियों की आयु आठ और तीन वर्ष है। उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वह लक्सर पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खानपुर क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग़ साथी गांव का ही अभिराज सवार थे दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी चपेट मे आ गया उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग़ युवक अभिराज की भी मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जहां जीशान, इसल और शबनूर की मोत हो गई है इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हुई