Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:बाणासुर राजपूत बनी यूनिटी कप 2024 की चैंपियन ढेक 11 को 4/1 से दी मात 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 6, 2024
बाणासुर राजपूत बनी यूनिटी कप 2024 की चैंपियन ढेक 11 को 4/1 से दी मात लोहाघाट के बिसुंग क्षेत्र के युवाओं ने हर्षित फर्त्याल के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बिसुंग के टांड मैदान में यूनिटी कप 2024 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लोहाघाट के बिसुंग , फोरती , सुई गांव की टीमों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता के फाइनल में बाणासुर राजपूत और ढेक 11 (ए) के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बाणासुर राजपूत ने ढेक 11 को 4/1 से मात देकर ट्रॉफी में कब्जा जमाया वही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल विशिष्ट विशिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल , वीडिओ अशोक अधिकारी व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर आनन्द सिंह महरा ने किया सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर युवाओं के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई इस दौरान सभी अतिथियों के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण किया गया वही फाइनल मैच के रेफरी महेश चंद्र तिवारी, लाइनमैन दीपक कन्याल ,और रजत सामंत रहे वही अतिथियों के द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किए गए आयोजक मंडल में हर्षित फर्त्याल ,सागर ढेक, रोहन सिंह बिष्ट दीपांशु महरा, सोनू फर्त्याल , निखिल फर्त्याल आदि युवा रहे

जरूरी खबरें