: चंपावत:2024 लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने की प्रेस वार्ता
Sun, Mar 17, 2024
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता लगने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार चंपावत में पत्रकार बंधुओं के साथ की गई प्रेस वार्ता की गई
स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पूरे देश सहित उत्तराखंड में होने वाले “लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तिथियां की घोषणा होने के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने इस संबंध में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र,शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने हेतु पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में कुल 344 मतदान केंद्र है। जिसमें विधानसभा लोहाघाट में 185 व विधानसभा चंपावत में 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों पर प्रकाश, विद्युत शौचालय, रैंप आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करा ली गई है। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराए जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इस हेतु विभिन्न टीम कार्य कर रही है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि *जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 206577 सामान्य मतदाता है। जिसमें 107889 पुरुष मतदाता, 98688 महिला मतदाता, 2371 दिव्यांग मतदाता, 18-19 आयु वर्ग के 4152 ऐसे मतदाता है जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे*। इसके *अतिरिक्त 85+ आयु वर्ग के 1333 मतदाता है। साथ ही 3116 सर्विस मतदाता हैं*।उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली कुल 17 मतदान पार्टियां हैं। इससे पूर्व विधानसभा सामान्य निर्वाचन में 2022 में दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली 38 मतदान पार्टियां थी।इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 हेतु स्पेशल मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें *सखी बूथ, यूवा बूथ, दिव्यांग बूथ तथा यूनिक बूथ है*। सखी बूथ में जनपद की विधानसभा लोहाघाट में बूथ संख्या 182 वन पंचायत भवन लोहाघाट तथा विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 57 जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत है। सखी बूथ अंतर्गत मतदान में लगी सभी कार्मिक महिलाएं होंगी। इसी प्रकार युवा बूथ में बूथ संख्या 126 लोहाघाट में स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में 67 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेठी,बनाया गया है जिसमें सभी कार्मिक 40 वर्ष की आयु से नीचे के होंगे।इसी प्रकार दिव्यांग बूथ में विधानसभा लोहाघाट में बूथ संख्या 173 राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट, तथा विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 64 राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत हैं। दिव्यांग बूथ में लगे सभी कार्मिक दिव्यांग होंगे।इसी प्रकार जनपद में एक यूनीक बूथ बनाया गया है। जिसमें विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत बूथ संख्या 37 राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापलागूठ(जमाड)है। उक्त मतदेय स्थल सुरूरवर्ती एवं अंतर्जनपदीय सीमा पर स्थित होने के कारण यह यूनिक बूथ की श्रेणी में है। इसके अतिरिक्त विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 89 राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरद्वारी है, यह विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह का है। इस कारण यह यूनिक बूथ की श्रेणी में बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में *सर्वाधिक मतदाता वाले मतदेय स्थल विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत बूथ संख्या 137 राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईड़ाकोट है, जिसमें कुल 1160 मतदाता है। वही विधानसभा चंपावत अंतर्गत बूथ संख्या 134 राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर है, जिसमें कुल 1245 मतदाता हैं*।इसके अतिरिक्त जनपद के में *सबसे कम मतदाता वाले मतदेय स्थल विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत बूथ संख्या 160 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलोली है, जिसमें कुल 88 मतदाता है तथा विधानसभा चंपावत अंतर्गत बूथ संख्या 85 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटकेंद्री है जिसमें कुल 47 मतदाता है*।इसके अतिरिक्त जनपद के विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत *सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता वाला स्थल बूथ संख्या 17 रा0प्रा0वि रमक है जिसमें कुल 29 मतदाता है तथा विधानसभा चंपावत अंतर्गत सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता वाला स्थल बूथ संख्या 116 रा0उ0मा0वि0 चंदनी हैं जिसमें कुल मतदाता 21 हैं*।इसी प्रकार सर्वाधिक *वरिष्ठ मतदाता (80+) वाले मतदेय स्थल बूथ संख्या 132 रा0प्रा0वि कलचौड़ जिसमें 32 मतदाता है, तथा बूथ संख्या 86 रा0प्रा0वि तामली है जिसमें 42 मतदाता है*।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की *लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादनार्थ पूरे जनपद में 06 फ्लाइंग सर्विलांस टीम, 10 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 4 वीडियो सर्विलास टीम तथा 2 वीडियो अवलोकन टीम बनाई गई है*। जिले के दोनों विधानसभा में 08 पुलिस चेक प्वाइंट आबनाए गए हैं। एक आबकारी चैक पोस्ट बनाए गए हैं।इसके साथ ही साथ मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण स्वतंत्र ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु 13 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होते ही जिले में तत्काल एमसीसी की टीम द्वारा सरकारी परिसंपत्तियों से प्रचार सामग्री होर्डिंग पोस्टर बैनर हटाए गए। 16 मार्च को कुल 207 स्थान से यह प्रचार सामग्री हटाई गई हैं। वहीं अगले 24 घंटे में सार्वजनिक स्थानों से व अगले 72 घंटे में निजी परिसंपत्तियों से प्रचार सामग्री प्रचार होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाए जाएंगे।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन में जनपद में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए वृहद एवं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां चलाई जा रही है। एवं घर-घर जाकर लोगों को मतदान जरूर करने को प्रेरित किया जा रहा है
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अवगत कराया कि लोकसभा चुनाव के संबंध में कानून व्यवस्था चाकचौबंद है। साथ ही जनपद के हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गुण्डा/ गैगेस्टर की कार्यवाही की गयी है व चुनाव को प्रभावित करने वालों पर पुलिस द्वारा सतत नजर रखी जा रही है। मतदान के दौरान चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी, मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी। साथ ही पूर्णागिरि मेले को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा। चुनाव को देखते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय बैरियर बनाए गए हैं तथा 6 अंतर्जनपदीय बैरियर बनाए गए हैं। पूरा पुलिस बल लोकसभा चुनाव हेतु मुस्तैद है।इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके अंतर्गत लोगों विभिन्न माध्यमों से लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु शपथ दिलाने के साथ ही निष्पक्ष, भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील भी की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा द्वारा निर्वाचन की विभिन्न तैयारी व प्रक्रिया के बारे में व नोडल निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण तंत्र सीमा बंगवाल द्वारा निर्वाचन व्यय आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।प्रेस वार्ता में सभी सम्मानित प्रेस प्रतिनिधि तथा निर्वाचन में तैनात अधिकारी उपस्थित रहे।
: नोएडा:सांपों के जहर के मामले में यूट्यूबर एलविश यादव गिरफ्तार
Sun, Mar 17, 2024
सांपों के जहर के मामले में यूट्यूबर एलविश यादव गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांपों के जहर मामले में प्रसिद्ध यूट्यूबर एल्बीस यादव को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस एल्विस को कोर्ट में पेश कर रही है एल्विस पर रेव पार्टी में नशे के लिए सांपों का जहर उपलब्ध कराने का गंभीर आरोप है पूछताछ के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विस यादव को गिरफ्तार कर दिया है एल्विस यादव की बड़ी मुश्किले
: लोहाघाट: प्रसिद्ध आंखों के डॉक्टर राजेंद्र पुनेठा की पत्नी का निधन
Sun, Mar 17, 2024
लोहाघाट प्रसिद्ध आंखों के डॉक्टर राजेंद्र पुनेठा की पत्नी का निधन
लोहाघाट क्षेत्र के भुमलाई गांव के रहने वाले प्रसिद्ध आंखों के डॉक्टर राजेंद्र पुनेठा की पत्नी श्रीमती भावना पुनेठा का रविवार को बीमारी के चलते ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया है वह 65 वर्ष की थी श्रीमती पुनेठा के आकस्मिक निधन से लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है क्षेत्रवासियों के द्वारा श्रीमती पुनेठा के निधन पर शोक जताया गया है