Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

लोहाघाट:ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी कार।

लोहाघाट:आदर्श चंपावत के लोहाघाट विधानसभा के सड़क विहीन शील गांव की दर्द भरी पुकार क्या हम भारत के नागरिक नहीं हैं

बाराकोट राजकीय अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:2024 लोकसभा चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने की प्रेस वार्ता

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 17, 2024
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता लगने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार चंपावत में पत्रकार बंधुओं के साथ की गई प्रेस वार्ता की गई स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पूरे देश सहित उत्तराखंड में होने वाले “लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तिथियां की घोषणा होने के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने इस संबंध में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र,शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल रूप से संपन्न कराए जाने हेतु पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में कुल 344 मतदान केंद्र है। जिसमें विधानसभा लोहाघाट में 185 व विधानसभा चंपावत में 159 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी बूथों पर प्रकाश, विद्युत शौचालय, रैंप आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करा ली गई है। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराए जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इस हेतु विभिन्न टीम कार्य कर रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि *जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 206577 सामान्य मतदाता है। जिसमें 107889 पुरुष मतदाता, 98688 महिला मतदाता, 2371 दिव्यांग मतदाता, 18-19 आयु वर्ग के 4152 ऐसे मतदाता है जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे*। इसके *अतिरिक्त 85+ आयु वर्ग के 1333 मतदाता है। साथ ही 3116 सर्विस मतदाता हैं*।उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली कुल 17 मतदान पार्टियां हैं। इससे पूर्व विधानसभा सामान्य निर्वाचन में 2022 में दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली 38 मतदान पार्टियां थी। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 हेतु स्पेशल मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें *सखी बूथ, यूवा बूथ, दिव्यांग बूथ तथा यूनिक बूथ है*। सखी बूथ में जनपद की विधानसभा लोहाघाट में बूथ संख्या 182 वन पंचायत भवन लोहाघाट तथा विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 57 जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत है। सखी बूथ अंतर्गत मतदान में लगी सभी कार्मिक महिलाएं होंगी। इसी प्रकार युवा बूथ में बूथ संख्या 126 लोहाघाट में स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में 67 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलेठी,बनाया गया है जिसमें सभी कार्मिक 40 वर्ष की आयु से नीचे के होंगे।इसी प्रकार दिव्यांग बूथ में विधानसभा लोहाघाट में बूथ संख्या 173 राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट, तथा विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 64 राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत हैं। दिव्यांग बूथ में लगे सभी कार्मिक दिव्यांग होंगे।इसी प्रकार जनपद में एक यूनीक बूथ बनाया गया है। जिसमें विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत बूथ संख्या 37 राजकीय प्राथमिक विद्यालय थापलागूठ(जमाड)है। उक्त मतदेय स्थल सुरूरवर्ती एवं अंतर्जनपदीय सीमा पर स्थित होने के कारण यह यूनिक बूथ की श्रेणी में है। इसके अतिरिक्त विधानसभा चंपावत में बूथ संख्या 89 राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरद्वारी है, यह विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह का है। इस कारण यह यूनिक बूथ की श्रेणी में बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में *सर्वाधिक मतदाता वाले मतदेय स्थल विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत बूथ संख्या 137 राजकीय प्राथमिक विद्यालय ईड़ाकोट है, जिसमें कुल 1160 मतदाता है। वही विधानसभा चंपावत अंतर्गत बूथ संख्या 134 राजकीय पॉलिटेक्निक टनकपुर है, जिसमें कुल 1245 मतदाता हैं*।इसके अतिरिक्त जनपद के में *सबसे कम मतदाता वाले मतदेय स्थल विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत बूथ संख्या 160 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुलोली है, जिसमें कुल 88 मतदाता है तथा विधानसभा चंपावत अंतर्गत बूथ संख्या 85 राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटकेंद्री है जिसमें कुल 47 मतदाता है*।इसके अतिरिक्त जनपद के विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत *सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता वाला स्थल बूथ संख्या 17 रा0प्रा0वि रमक है जिसमें कुल 29 मतदाता है तथा विधानसभा चंपावत अंतर्गत सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता वाला स्थल बूथ संख्या 116 रा0उ0मा0वि0 चंदनी हैं जिसमें कुल मतदाता 21 हैं*।इसी प्रकार सर्वाधिक *वरिष्ठ मतदाता (80+) वाले मतदेय स्थल बूथ संख्या 132 रा0प्रा0वि कलचौड़ जिसमें 32 मतदाता है, तथा बूथ संख्या 86 रा0प्रा0वि तामली है जिसमें 42 मतदाता है*।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की *लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादनार्थ पूरे जनपद में 06 फ्लाइंग सर्विलांस टीम, 10 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 4 वीडियो सर्विलास टीम तथा 2 वीडियो अवलोकन टीम बनाई गई है*। जिले के दोनों विधानसभा में 08 पुलिस चेक प्वाइंट आबनाए गए हैं। एक आबकारी चैक पोस्ट बनाए गए हैं।इसके साथ ही साथ मतदान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण स्वतंत्र ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु 13 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 80 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होते ही जिले में तत्काल एमसीसी की टीम द्वारा सरकारी परिसंपत्तियों से प्रचार सामग्री होर्डिंग पोस्टर बैनर हटाए गए। 16 मार्च को कुल 207 स्थान से यह प्रचार सामग्री हटाई गई हैं। वहीं अगले 24 घंटे में सार्वजनिक स्थानों से व अगले 72 घंटे में निजी परिसंपत्तियों से प्रचार सामग्री प्रचार होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाए जाएंगे।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन में जनपद में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए वृहद एवं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां चलाई जा रही है। एवं घर-घर जाकर लोगों को मतदान जरूर करने को प्रेरित किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अवगत कराया कि लोकसभा चुनाव के संबंध में कानून व्यवस्था चाकचौबंद है। साथ ही जनपद के हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध गुण्डा/ गैगेस्टर की कार्यवाही की गयी है व चुनाव को प्रभावित करने वालों पर पुलिस द्वारा सतत नजर रखी जा रही है। मतदान के दौरान चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी, मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी। साथ ही पूर्णागिरि मेले को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा। चुनाव को देखते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय बैरियर बनाए गए हैं तथा 6 अंतर्जनपदीय बैरियर बनाए गए हैं। पूरा पुलिस बल लोकसभा चुनाव हेतु मुस्तैद है।इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके अंतर्गत लोगों विभिन्न माध्यमों से लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु शपथ दिलाने के साथ ही निष्पक्ष, भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील भी की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा द्वारा निर्वाचन की विभिन्न तैयारी व प्रक्रिया के बारे में व नोडल निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण तंत्र सीमा बंगवाल द्वारा निर्वाचन व्यय आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। प्रेस वार्ता में सभी सम्मानित प्रेस प्रतिनिधि तथा निर्वाचन में तैनात अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें